Box Office Day 6: बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, छठे दिन धीमी पड़ी आवारापन 2 की रफ्तार
आवारापन 2 और सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का छठा दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा गया? इमरान हाशमी की फिल्म लगातार सनी की फिल्म से आगे बनी हुई है।

सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 एक ही साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की शुरुआत तो अच्छी हुई थी, लेकिन सनी देओल की फिल्म आवारापन 2 से लगातार पीछे ही रही। आज छठे दिन तो रात 9 बजे तक सनी देओल की फिल्म की कमाई केवल लाखों में हुई। हालांकि, रात 10 बजे तक फिल्म बड़ी मुश्किल से 1 करोड़ का आंकड़ा छू पाई।
आवारापन 2 की छठे दिन की कमाई
sacnilk.com के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने आज यानी 19 अगस्त को रात 10 बजे तक केवल 5.04 करोड़ की कमाई की है। कल के मुकाबले, आज इमरान हाशमी की फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ी है। 18 अगस्त को फिल्म ने 9.75 करोड़ की कमाई की थी।
आवारापन 2 की हर दिन कितनी हुई कमाई?
आवारापन 2 की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 105.79 करोड़ (नेट) की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़ और पांचवे दिन 9.75 करोड़ की कमाई की थी।
बंटवारा 1947 का छठे दिन कैसा रहा हाल?
बंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म ने आज छठे दिन केवल1.06 करोड़ की कमाई की। सनी देओल की फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उस तरह का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई है।
सनी देओल की फिल्म का छह दिन का कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2 करोड़ और 5वें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की है। छठे दिन का कलेक्शन मिलाकर फिल्म का टोटल 31.81 करोड़ हुआ है।
बंटवारा 1947 फिल्म के बारे में
बंटवारा 1947 की बात करें तो इस फिल्म की पृष्ठभूमि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त की है। फिल्म की कहानी असगर वजाहत के फेमस प्ले ‘जिसने लाहौर नहीं देखा वो जामिया ही नहीं’ पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा उनके बेटे करण देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल जैसे कलाकार नजर आए हैं। बंटवारा 1947 को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।
आवारापन 2 के बारे में
आवारापन 2 की बात करें तो ये फिल्म नितिन कक्कर ने डायरेक्ट की है। आवारापन 2 नॉस्टेलजिया से जुड़ी है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पार्ट 1 में छोड़ गई थी।


