क्रिकेटर सूर्य कुमार के साथ उज्जैन में दिखीं अवनीत कौर, लोग बोले- ये साथ में क्या कर रही है?

क्रिकेटर सूर्य कुमार के साथ उज्जैन में दिखीं अवनीत कौर, लोग बोले- ये साथ में क्या कर रही है?

संक्षेप:

सूर्य कुमार अपनी पत्नी के साथ में उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने वहां का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लोगों को अवनीत कौर दिख रही हैं जिस पर कई को हैरानी हो रही है।

Oct 14, 2025 03:04 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव की रील चर्चा में है। इसमें वह अपनी पत्नी के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में हैं। वहां आरती के दौरान वह हाथ जोड़े बैठे हैं और उनके साथ जो तीसरा शख्स दिख रहा है, उसे लेकर लोगों में काफी उत्सकुता है। सूर्य कुमार हाथ जोड़े बैठे हैं और कैमरा पैन होता है तो बगल में अवनीत कौर बैठी दिखीं। अब लोग हैरान हैं कि अवनीत वहां साथ में क्या कर रही हैं। विराट कोहली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद लोग अवनीत की मौजूदगी पर कुछ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो में दिखीं अवनीत

अवनीत कौर के फोटोज पर विराट कोहली का लाइक दिखने के बाद कई दिनों तक तरह-तरह की खबरें आती रही थीं। लोगों ने काफी मीम्स भी बनाए थे। अब अवनीत सूर्य कुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ दिखीं तो लोग थोड़े चौंके। वीडियो में अवनीत ठीक से नहीं दिख रहीं। उनकी झलक दिखती है फिर कैमरा हट जाता है।

लोगों ने किए ये कमेंट्स

इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'वो अवनीत थी क्या साइड में।' इस पर किसी ने जवाब दिया है, हां अवनीत है, उसकी स्टोरी देखो। एक ने लिखा है, अवनीत वहां क्या कर रही है। एक ने कमेंट किया है, विराट ने इसे फेमस कर दिया। एक और ने लिखा है, अवनीत इनके साथ क्या कर रही है।

अवनीत का था बर्थडे

अवनीत कौर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उज्जैन की स्टोरी लगाई है। उनका बर्थडे था तो कुछ फोटोज में केक काटती भी दिख रही हैं। कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि अवनीत अपने जन्मदिन पर वहां गई होंगी और सूर्य कुमार इत्तेफाक से मिल गए होंगे। हालांकि दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
अवनीत कौर ने पहली बार किया रिएक्ट, विराट कोहली की तस्वीर लाइक करने पर बोलीं…
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।