भारत छोड़ बैंकॉक में शिफ्ट हो गईं अविका कौर, बोलीं- मैंने और मेरे पति ने हमेशा एक-दूसरे को...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अविका गौर भारत को छोड़कर बैंकॉक में शिफ्ट हो गई हैं। अविका गौर ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ये फैसला लिया है। इसके अलावा बताया कि क्या इससे उनके काम पर असर पड़ेगा या नहीं।

भारत छोड़ बैंकॉक में शिफ्ट हो गईं अविका कौर, बोलीं- मैंने और मेरे पति ने हमेशा एक-दूसरे को...

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर ने मिलिंद चांदवाणी से पिछले साल सितंबर में शादी की थी। इतने सालों से सबका दिल जीतने वालीं अविका अब बैंकॉक में शिफ्ट हो गई हैं परमानेंटली। अविका ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। अविका ने पति मिलिंद के साथ वहां घर खरीद लिया है।

क्यों भारत छोड़ बैंकॉक हुईं शिफ्ट

अविका ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘मिलिंद और मुझे एहसास हुआ कि यहां उसके लिए अच्छा मौका है और हां मेरे लिए भी। यह काफी एक्साइटिंग है। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि यहां मैं छुट्टियां मना रही हूं। हमने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है 7 साल से। अगर मुझे कोई प्रोजेक्ट मिलता है जो मुझे महीनों तक दूर रखता है तो वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। ऐसे ही मैं उन्हें ग्रो करने से पीछे नहीं कर सकती हूं।’

अविका ने आगे कहा, ‘जब मैं मुंबई में भी थी। मैं हैदराबाद, राजमुंदरी और विशाखापट्टनम में शूटिंग कर रही थी। मुझे एहसास हुआ कि मुंबई में ही रहना जरूरी नहीं मेरे लिए। बैंकॉकअब मेरा नया घर है।’

अविका ने क्लीयर किया कि वह अब भी काम करेंगी। वह अपने काम को पूरी प्रॉयरैरिटी देंगी और उसमें कोई बदलाव नहीं आएंगे।

क्या काम पर पड़ेगा शिफ्ट होने से असर?

अविका से पूछा गया कि क्या भारत से दूर रहकर उनके काम पर असर पड़ना का उनको लेकर कोई डर है तो वह बोलीं, मेरे पास जो भी काम आएगा वो मेरे शेड्यूल के हिसाब से आएगा। बाकी जिन्हें मेरे साथ काम करना है तो उन्हें पूरे एफर्ट्स करने होंगे मेरे लिए। मैंने जब अपने मूव करने का फैसला किया तो इंडस्ट्री काफी सपोर्टिव रही है।

अपना घर खुद सजा रही हैं अविका

मूविंग को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अविका ने कहा, ‘पहली बार मैं सब खुद डिसाइड कर रही हूं। फर्नीचर से लेकर बाकी सब। बचपन से लेकर अब तक आप पैरेंट्स द्नारा प्लान किए घर में रहते हैं और शादी के बाद ससुराल वालों के हिसाब से। लेकिन अब हम खुद प्लान कर रहे हैं। फिलहाल मेरे परिवार वाले और मिलिंद के परिवार वाले यहीं हैं। मैं अब जल्द खतों के खिलाड़ी शूट के लिए जाएंगे। मेरी साउथ फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इन शॉर्ट मैं लाइफ के बेस्ट फेज में हूं।’

अविका लास्ट बॉलीवुड फिल्म ब्लडी इश्क में नजर आई थीं जो हॉरर फिल्म थी। वहीं इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म शनमुखा में नजर आई थीं।

टीवी की बात करें तो लास्ट वह पति-पत्नी और पंगा में नजर आई थीं। इसी शो के दौरान अविका और मिलिंद ने शादी की थी वो भी नेशनल टीवी पर।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।