Avengers Doomsday Trailer: थौर का हथौड़ा भी बेअसर, इस बार कोई करिश्मा ही जिता सकता है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Avengers Doomsday Trailer: जिस दिन का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, वो फाइनली आ गया है। मार्वल ने अपनी अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें कई सरप्राइज आपका इंतजार कर रहे हैं।

Thor in Avengers Doomsday
एवेंजर्स डूम्सडे मूवी में थॉर

मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स - डूम्सडे' का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। सिर्फ चंद मिनटों में ही इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। एक बार फिर फैंस के चहेते सुपरहीरोज लौटेंगे, लेकिन क्या यह फिल्म 'एवेंजर्स - एंडगेम' की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले दर्शकों को मार्वल की कुछ फिल्में देख लेना जरूरी है, ताकि इस मूवी की कहानी अच्छी तरह समझ में आ जाए। उन फिल्मों के नाम जानें, उससे पहले चलिए जान लेते हैं 'एवेंजर्स - डूम्सडे' के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।

कैसा है एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत जेवियर्स स्कूल के जंग लगे दरवाजे वाले सीन से होती है। मेकर्स ने दिखाने की कोशिश की है कि कैसे X मेन की दुनिया का एक महाविलेन पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है। फिर ट्रेलर में धीरे-धीरे कई अलग-अलग सुपरहीरोज की एंट्री होती है, लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन थॉर और डॉक्टर डूम के बीच टक्कर का है। इस बार 'एंवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स एंडगेम' की तरह सभी सुपरहीरोज के एक साथ फाइट सीक्वेंस ट्रेलर में शामिल नहीं किए गए हैं। हालांकि थॉर और कैप्टन अमेरिका का एक साथ आना, आपको रोमांच से भर देगा।

9 हजार करोड़ है फिल्म का बजट

मार्वल स्टूडियो की इस नई फिल्म का बजट 9 हजार करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है। फिल्म का डायरेक्शन एक बार फिर रूसो ब्रदर्स के हाथों में है। भारत में इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। दुनिया भर में रिलीज होने जा रही इस मूवी का बजट रिकवर करने के लिए, मेकर्स को काफी बड़ा रिस्क लेना होगा। जिन लोगों ने मार्वल की पिछली फिल्में फॉलो नहीं की हैं, उन्हें इस फिल्म की कहानी समझने के लिए कुछ खास मार्वल फिल्मों को देख लेना चाहिए ताकि आपको 'एवेंजर्स डूम्सडे' अच्छी तरह समझ में आए।

'डूम्सडे' से पहले देखिए ये फिल्में

टोनी स्टार्क का किरदार निभा चुके एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस फिल्म में डॉक्टर डूम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन डॉक्टर डूम के किरदार में वह काफी प्रभावी लग रहे हैं। यह फिल्म देखने से पहले आपको हर सुपरहीरो की फिल्म का पहला पार्ट और इन कुछ मूवीज के पार्ट देख लेना जरूरी है। 'लोकी 1' और 'लोकी 2' से शुरुआत करते हुए 'स्पाइडरमैन नो वे होम', 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस', 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' और 'द फैन्टास्टिक फोर - फर्स्ट स्टेप्स' जरूर देखनी चाहि। बता दें कि फैन्टास्टिक फोर से ही 'डॉक्टर डूम' का किरदार शुरू होता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।