Avengers : Doomsday में होंगे कुल 3 कैप्टन अमेरिका! समझिए टाइमलाइन का गणित

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Avengers Doomsday: मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों में कई बार चीजें इतनी जटिल हो जाती हैं कि नई फिल्म की कहानी को समझने के लिए बहुत दिमाग लगाना पड़ जाता है। एवेंजर्स सीरीज की फिल्में कुछ ऐसी ही होती हैं।

Captain America in Avengers Doomsday
एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों के दिलों में कई सवाल आ रहे हैं, इनमें से कुछ सवालों के जवाब वक्त के साथ हम आपको देते रहेंगे।

मार्वल की इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी 'एवेंजर्स - डूम्सडे' (Avengers : Doomsday) का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसके बाद से फैंस बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। मार्वल की फिल्मों और वेब सीरीज पर पैनी नजर रखने वाले तो सब समझते हैं, लेकिन जो मार्वल की फिल्में बीच-बीच में कभी-कभार देखने जाते हैं, उनके लिए कई बार चीजें कनफ्यूजिंग हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही आपको आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा, क्योंकि कई सारे यूनिवर्स और टाइमलाइन्स एक दूसरे को क्रॉस करेंगी। एक रोमांच से भर देने वाली चीज, इस मूवी में यह होगी कि आपको एक साथ 3 कैप्टन अमेरिका एक साथ नजर आएंगे।

एवेंजर्स डूम्सडे में होंगे 3 कैप्टन अमेरिका!

ट्रेलर देखकर इतना तो साफ है कि टाइमलाइन्स कुछ ऐसे उलझेंगी कि इस जंग में थॉर और बाकी एवेंजर्स का साथ देने के लिए स्टीव रॉजर्स (ऑरिजनल कैप्टन अमेरिका) आ पहुंचेगा। होगा यह कि जिस वक्त स्टीव इनफिनिटी स्टोन्स को वापस अपनी जगह पर रखने गया था, तब उसने बहुत कुछ देखा। उसे उस दौरान के साथ-साथ आने वाले वक्त की भी कई सिचुएशन्स का बेहतर अंदाजा है। लेकिन फिर बाकी के 2 कैप्टन अमेरिका कौन हैं? कई लोगों ने ट्रेलर में नोटिस किया होगा कि एक शख्स भारी-भरकम ढाल लिए खड़ा हुआ है। ठीक उस वक्त, जब थॉर स्पीच दे रहा है। यह और कोई नहीं थंडरबोल्ट्स की टीम की हिस्सा रहा जॉन वॉकर है।

जॉन वॉकर से क्यों छिन गया था खिताब?

वही जॉन वॉकर जिसे उसके साथी दो मिनट का कैप्टन अमेरिका कहकर चिढ़ाते हैं। जिन लोगों ने हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज देखी है, उन्हें पता है कि स्टीव रॉजर्स के बाद आर्मी ने जॉन को कैप्टन अमेरिका बनाया था, हालांकि उसके हाथों एक बच्चे के कत्ल के बाद चीजें तेजी से बदलीं और शील्ड फैल्कन के हाथ में आ गई। उसके बाद काफी वक्त तक फैल्कन ही कैप्टन अमेरिका रहा है। हालांकि डूम्सडे में स्टीव रॉजर्स के साथ-साथ जॉन वॉकर और फैल्कन भी शील्ड लेकर लड़ते नजर आएंगे। इसकी झलक ट्रेलर में साफ मिलती है।

शील्ड लेकर लड़ते दिखेंगे ये तीनों हीरोज

जिस वक्त थॉर एवेंजर्स की नई टीम को यह समझा रहा है कि कैसे उनकी यह लड़ाई पिछली वाली से कहीं ज्यादा मुश्किल होने वाली है, उस वक्त सामने ही फैल्कन (सैम विल्सन) और जॉन वॉकर भी खड़े हुए हैं। दोनों के हाथों में शील्ड देखी जा सकती है। यानि इस लड़ाई में एक नहीं बल्कि तीन-तीन ऐसे लोग होंगे जिन्हें कैप्टन अमेरिका का टैग मिल चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि जब एक साथ तीन लोग शील्ड लेकर लड़ते दिखाई पड़ेंगे तो माहौल कैसा बनेगा। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि स्टीव थॉर का हथौड़ा लेकर लड़ेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDoomsday में होंगे कुल 3 कैप्टन अमेरिका! समझिए टाइमलाइन का गणित