Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAvatar Fire And Ash Box Office Collection Day 7 James Cameron Franchise Movie Thursday Earning Dhurandhar TMMTMTTM
Avatar 3 Box Office Day 7: 'धुरंधर' की नाक के नीचे क्रिसमस पर 'अवतार 3'ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ पार

Avatar 3 Box Office Day 7: 'धुरंधर' की नाक के नीचे क्रिसमस पर 'अवतार 3'ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ पार

संक्षेप:

'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, रिलीज के साथ ही 'अवतार 3' का सामना रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से हुआ। दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है।

Dec 26, 2025 07:14 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Avatar Fire And Ash Collection Day 7: जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'अवतार: फायर एंड एश' के पिछले दोनों पार्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इनकी सफलता को देखते हुए मेकर्स इसका तीसरा पार्ट लेकर आए। 'अवतार 3' की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। ऐसे में 'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, रिलीज के साथ ही 'अवतार 3' का सामना रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से हुआ। दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'अवतार 3' के सातवें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

100 करोड़ पार हुई 'अवतार 3'

'धुरंधर' के तूफान के बीच 'अवतार:फायर एंड एश' को इंडिया में इसके अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया गया। 'अवतार:फायर एंड एश' को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिलीज होने के साथ ही इस साई-फाई फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रही है। 40 करोड़ के बजट में बनी 'अवतार: फायर एंड एश' ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार:फायर एंड एश' ने छठे दिन खबर लिखने तक 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 109.65 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'अवतार: फायर एंड एश' का कलेक्शन

डे 1- 19 करोड़ रुपये

डे 2- 22.5 करोड़ रुपये

डे 3- 25.75 करोड़ रुपये

डे 4- 9 करोड़ रुपये

डे 5- 9.25 करोड़ रुपये

डे 6- 10.65 करोड़ रुपये

डे 7- 13.50 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 109.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।