
Avatar 3 Box Office Day 6: 'धुरंधर' के तूफान के बीच 'अवतार 3' ने बुधवार को कमा डाले इतने करोड़, जानें टोटल
'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'अवतार 3' के छठे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार हैं।
Avatar Fire And Ash Collection Day 6: जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'अवतार: फायर एंड एश' के पिछले दो भाग की सफलता के बाद अवतार के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।हर किसी को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'अवतार 3' के छठे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है...
इन भाषाओं में हुई रिलीज
'धुरंधर' के क्रेज के बीच 'अवतार:फायर एंड एश' को इंडिया में इसके अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया गया। 'अवतार:फायर एंड एश' को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिलीज होने के साथ ही इस साई-फाई फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रही है। 40 करोड़ के बजट में बनी 'अवतार: फायर एंड एश' ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार:फायर एंड एश' ने छठे दिन खबर लिखने तक 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 95.75 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'अवतार: फायर एंड एश' का कलेक्शन
डे 1- 19 करोड़ रुपये
डे 2- 22.5 करोड़ रुपये
डे 3- 25.75 करोड़ रुपये
डे 4- 9 करोड़ रुपये
डे 5- 9.25 करोड़ रुपये
डे 6- 10.25 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 95.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




