Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAvatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2 James Cameron Franchise Not Beat Ranveer Singh Movie Dhurandhar
Avatar Box Office Day 2: क्या 'धुरंधर' के लिए मुसीबत बनीं 'अवतार: फायर एंड एश' या खा गई मात, जानें शनिवार की कमाई

Avatar Box Office Day 2: क्या 'धुरंधर' के लिए मुसीबत बनीं 'अवतार: फायर एंड एश' या खा गई मात, जानें शनिवार की कमाई

संक्षेप:

'अवतार: फायर एंड एश' फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है।

Dec 21, 2025 07:19 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Avatar Fire And Ash Collection Day 2: जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' के पिछले दो भाग की सफलता के बाद अवतार के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बन रहा। ऐसे में 'अवतार: फायर एंड एश' फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब हर किसी को इसके दूसरे दिन की कलेक्शन जानने के लिए एक्साइटेड है। ऐसे में अब 'अवतार:फायर एंड एश' डे 2 के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन भाषाओं में हुई रिलीज

'धुरंधर' के क्रेज के बीच 'अवतार:फायर एंड एश' को इंडिया में इसके अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया गया। 'अवतार:फायर एंड एश' को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिलीज होने के साथ ही इस साई-फाई फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। अब नजर डालते हैं इसके पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन पर। 40 करोड़ के बजट में बनी 'अवतार: फायर एंड एश' ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार:फायर एंड एश' ने शनिवार को खबर लिखने तक 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये हो गया है।

'धुरंधर' को नहीं दे पाई टक्कर

बता दें कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। रणवीर की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। लेकिन जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' 'धुरंधर' को मात नहीं दे पाई। दूसरे दिन के कलेक्शन से कंपेयर करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने दूसरे दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 'अवतार 3' ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।