Avatar 3 Box Office Day 13: साल के आखिरी दिन भी 'अवतार 3' ने लगाई दहाड़, जानें 31 दिसंबर का हाल

Jan 01, 2026 09:28 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में हर कोई जानने के लिए बेताब है कि 'अवतार 3' ने साल के आखिरी दिन कितना कलेक्शन किया।

Avatar 3 Box Office Day 13: साल के आखिरी दिन भी 'अवतार 3' ने लगाई दहाड़, जानें 31 दिसंबर का हाल

Avatar Fire And Ash Collection Day 13: जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी अवतार के पिछले दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया। ऐसे में जेम्स इसी तीसरी कड़ी यानी 'अवतार: फायर एंड एश' लेकर आए हैं। 'अवतार: फायर एंड एश' के पिछले दोनों पार्ट की सफलता के बाद दर्शकों के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। 'अवतार 3' की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। ऐसे में 'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में हर कोई जानने के लिए बेताब है कि 'अवतार 3' ने साल के आखिरी दिन कितना कलेक्शन किया। तो चलिए जानते हैं 'अवतार 3' के बुधवार को कितना कमाया...

जानें साल के आखिर में क्या रहा 'अवतार 3' का हाल

'अवतार 3' का रिलीज के साथ ही सामना रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से हुआ। दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। वहीं, अब इसके सामने कार्तिका आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' भी रिलीज हो गई है। 'अवतार:फायर एंड एश' को इंडिया में इसके अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया गया। 'अवतार:फायर एंड एश' को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिलीज होने के साथ ही इस साई-फाई फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रही है। 40 करोड़ के बजट में बनी 'अवतार: फायर एंड एश' ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके के 31 दिसंबर के दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार:फायर एंड एश' ने 13वें दिन खबर लिखने तक 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 153.30 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'अवतार:फायर एंड एश' का कलेक्शन

डे 1- 19 करोड़ रुपये

डे 2- 22.5 करोड़ रुपये

डे 3- 25.75 करोड़ रुपये

डे 4- 9 करोड़ रुपये

डे 5- 9.25 करोड़ रुपये

डे 6- 10.65 करोड़ रुपये

डे 7- 13.35 करोड़ रुपये

डे 8- 7.65 करोड़ रुपये

डे 9- 9.75 करोड़ रुपये

डे 10-10.75 करोड़ रुपये

डे 11- 5.00 करोड़ रुपये

डे 12- 5.25 करोड़ रुपये

डे 13- 5.15 (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 153.30 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;