August Release: अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगस्त के महीने में भी आपको मनोरंजन का पूरा मजा मिलने वाल है। इस महीने एक दो नहीं बल्कि 12 धमाकेदार फिल्में थिएटर में बवाल मचाएंगी।  

August Release: अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में
अगस्त का महीना होगा धमाकेदार

अगस्त का महीना मूवी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। अगस्त में आपको एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलेगा। ये महीना भी थिएटर में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जुलाई की तरह ही आप इस महीने भी मनोरंजन का पूरा मजा लेने वाले हैं। इस महीने एक दो नहीं बल्कि 12 धमाकेदार फिल्में थिएटर में बवाल मचाएंगी। इसमें आपको एक्शन से लेकर क्राइम, थ्रिलर और रोमांस का फुल डोज मिलने वाला है। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी: 7 अगस्त 2026

अगस्त की शुरुआत राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' से होने वाली है। इस फिल्म को लेकर राजकुमार काफी चर्चा में हैं। ये एक भारतीय कोर्टरूम ड्रामा और बायोग्राफिकल फिल्म है। इस फिल्म को विनाश अरुण धवरे ने निर्देशित किया है। प्रहार में राजकुमार ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है। ये मूवी 7 अगस्त 2026 का थिएटर में रिलीज होने वाली है।

डीसी: 7 अगस्त 2026

'डीसी' एक तमिल रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी को मशहूर डायरेक्टर अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में लोकेश कनगराज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में लोकेश कनगराज देवदास के रूप में और वामिका गब्बी चंद्रा के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

जी.डी.एन: 7 अगस्त 2026

आर. माधवन की आगामी बायोपिक फिल्म 'जी.डी.एन' (G.D.N) महान भारतीय आविष्कारक और उद्योगपति गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू (जी.डी. नायडू) के जीवन पर आधारित है, जिन्हें 'भारत का एडिसन' कहा जाता है। यह फिल्म अब 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। मूवी को कृष्ण कुमार रामकुमार ने डायरेक्ट किया है। आर. माधवन के आलवा मूवी में प्रियामणि, सत्यराज, और जयराम अहम भूमिका में हैं।

थोडक्कम: 7 अगस्त 2026

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की फिल्म 'थोडक्कम' (Thudakkam) 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ (Jude Anthany Joseph) ने किया है, जो ऑस्कर के लिए नामांकित हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म '2018' के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।

बंटवारा 1947: 14 अगस्त 2026

सनी देओल एक बार फिर से बवाल मचाने के लिए तैयार हैं। सनी की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसी दिन एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। सनी का सामना इसी दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से होने वाला है। बता दें कि 'बंटवारा 1947' आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'बंटवारा 1947', जो एक देशभक्ति मूवी है। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।

आवारापन 2: 14 अगस्त 2026

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। मूवी में इमरान के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।

विश्वनाथ एंड संस: 14 अगस्त 2026

'विश्वनाथ एंड संस' (Vishwanath & Sons) अभिनेता सूर्या की एक आगामी पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अटुलुरी ने किया है। मूवी में सूर्या के अलावा मामिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन अहम किरदार में हैं।

आई एम गेम: 20 अगस्त 2026

'आई एम गेम' एक आने वाली मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें दुलकर सलमान, एंटनी वर्गीस और मिस्किन मुख्य भूमिकाओं में हैं। नहास हिदायत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ओणम के त्योहार के मौके पर 20 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खलीफा: 20 अगस्त 2026

इस तारीख पर एक और फिल्म रिलीज हो रही है, वो है 'खलीफा'। 'खलीफा' पृथ्वीराज सुकुमारन की आने वाली मलयालम एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 20 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टॉक्सिक: 26 अगस्त 2026

26 अगस्त को कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होने जा रही है। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

ईथा: 28 अगस्त 2026

श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईथा 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इस ये फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन संघर्ष पर आधारित है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

खोसला का घोसला 2: 28 अगस्त 2026

'खोसला का घोसला 2' बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, प्रवीण डबास, रणवीर शौरी, तारा शर्मा, रवि किशन और दिव्या खोसला नजर आएंगे। इसके निर्देशक प्रशांत भागिया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में