आज अनशन पर बैठे एक्टर अतुल कुलकर्णी, वीडियो शेयर कर बोले- सरकार तुरंत बातचीत शुरू करे
बॉलीवुड सेलेब्स सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं। इसी बीच अतुल कुलकर्णी ने एक दिन का अनशन करने की बात कही है और लोगों को उनके साथ जुड़ने को कहा है।

लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। दरअसल, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी में सोनम वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं। इस बीच, सेलेब्स सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं और सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील कर रहे हैं। अतुल कुलकर्णी ने भी यही किया।
‘इन अनशन के दो कारण हैं’ - अतुल कुलकर्णी
अतुल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और लोगों को बताया कि वो आज अनशन पर बैठेंगे। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, 'नमस्कार, मैं अतुल कुलकर्णी हूं। 16 तारीख को मैं एक दिन का अनशन कर रहा हूं, अपने ही घर से। इन अनशन के दो कारण हैं। पहला कारण ये है कि सोनम जी और उनके साथी जिस दर्द से गुजर रहे हैं, मैं उस दर्द से जुड़ना चाहता हूं। दूसरी बात, मैं अपनी सरकार से ये दरख्वास्त करना चाहता हूं कि वो अपनी संवेदनशिलता को प्रकट करें। सोनम जी और उनके साथियों को ये लगता है कि बहुत ही कुछ दर्दनाक कारण है जिनकी वजह से उनकी कुछ मांगे है। लेकिन जाहिर सी बात है कि हमारी सरकार को लगता है कि वो कारण सही नहीं है। उनकी मांगे बिल्कुल सही नहीं है।'
‘एक संवाद नहीं हो रहा है’ - अतुल कुलकर्णी
अतुल कुलकर्णी ने सरकार से अपील करते हुए कहा, 'मैं कतई ये मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमारी सरकार असंवेदनशिल है क्योंकि कई बार हमने हमारी सरकार को भावुक होते देखा है। जनता का जो दर्द है, उससे जुड़ते देखा है। लेकिन इस बार, शायद इस मामले में कुछ गलतफहमियां हैं जिनकी वजह से ये संवेदनशिलता प्रकट नहीं हो रही है। एक संवाद नहीं हो रहा है। मेरा सरकार से ये आग्रह है कि वे संवाद को तुरंत शुरू कर दें।'
अतुल ने की लोगों से अपील
एक्टर ने लोगों से एक दिन का अनशन करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'अगर आपको ये कारण सही लगते हैं और अगर सोनम जी और उनके साथी जिस दर्द से गुजर रहे हैं उस दर्द को आप मेहसूस करते हैं तो इस रील को शेयर करें और आप भी मेरे साथ अनशन करें। एक दिन का अनशन अपने घर से।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

