Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Day 3: दोनों फिल्मों के बीच चल रही कांटे की टक्कर, जानें कौन निकला आगे
20 फरवरी, 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' रिलीज हुई है। खास बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं।

Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 3: एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बीता शुक्रवार काफी खास रहा। इस दिन दो बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दस्तक दी। 20 फरवरी, 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' रिलीज हुई है। खास बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं। इससे एक बात क्लियर है कि दर्शकों को ज्यादा कंफ्यूजन नहीं होगी, जिसे जो जोनस पसंद होगा वो उस फिल्म को देख लेंगे। ऐसे में अब इन दोनों फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी फिल्म रेस में आगे निकली और कौन पीछे रह गई।
क्या है 'अस्सी' की कहानी?
निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी 'अस्सी' में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। 'अस्सी' में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने एक वकील और एक रेप सर्वाइवर का रोल किया है। तापसी और कनी के अलावा, अस्सी में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे मजबूत कलाकार हैं, साथ ही नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता ने भी कैमियो किया है। टी-सीरीज की 'अस्सी' को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू और परफॉर्मेंस की तारीफ के बावजूद इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'अस्सी' ने 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में इसके संडे कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 3.97 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें 'अस्सी' का कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन |
|---|---|
| डे 1 | 1 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 1.6 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 1.37 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 3.97 करोड़ रुपये |
'दो दीवाने सहर में', 'अस्सी' से रह गई पीछे
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर की 'दो दीवाने सहर में' एक लव स्टोरी है। इनकी प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री भी लोगों को अच्छी लग रही है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने 1.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 4.06 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें 'दो दीवाने सहर में' का कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन |
|---|---|
| डे 1 | 1.25 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 1.5 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 1.31 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 4.06 करोड़ रुपये |
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


