Assi Box Office Day 9: वीकेंड में भी ढीली रही तापसी पन्नू की 'अस्सी', शनिवार को भी नहीं चला जादू
तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टाररृ 'दो दीवाने सहर में' एक ही दिन रिलीज होने की वजह से इनके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। एक तरफ जहां तापसी की फिल्म एक सीरियस कोर्ट ड्रामा मूवी है। वहीं, दो दीवाने सहर में' में एक रोमांटिक लव स्टोरी।

Assi Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। इस फिल्म को लेकर तापसी के फैंस काफी एक्साइटेड थे। इस फिल्म में तापसी एक बार फिर से दमदार एक्टिंग करती नजर आई हैं। 'अस्सी' के साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' भी सेम डे रिलीज हुई है। ये दोनों फिल्में 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। ऐसे में अब 'अस्सी' के शनिवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा लिया।
मृणाल-शाहिद संग रहा तगड़ा कॉम्पिटिशन
तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टाररृ 'दो दीवाने सहर में' एक ही दिन रिलीज होने की वजह से इनके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। एक तरफ जहां तापसी की फिल्म एक सीरियस कोर्ट ड्रामा मूवी है। वहीं, दो दीवाने सहर में' में एक रोमांटिक लव स्टोरी। दोनों की फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं। वहीं, दूसरी तरफ शाहिद कपूर की
'अस्सी' की कास्ट
निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी 'अस्सी' में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। 'अस्सी' में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने एक वकील और एक रेप सर्वाइवर का रोल किया है। तापसी और कनी के अलावा, अस्सी में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे मजबूत कलाकार हैं, साथ ही नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता ने भी कैमियो किया है।
शनिवार को भी ढीली रही 'अस्सी'
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'अस्सी' ने 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। ऐसे में इसके शनिवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने 9वें दिन 0.55 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 7.95 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें 'अस्सी' का कलेक्शन
| डे 1 | 1 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 1.6 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 1.6 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 0.7 लाख रुपये |
| डे 5 | 0.85 लाख रुपये |
| डे 6 | 0.6 लाख रुपये |
| डे 7 | 0.6 लाख रुपये |
| डे 8 | 0.45 लाख रुपये |
| डे 9 | 0.55 लाख रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 7.95 करोड़ रुपये |
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



