Assi Movie: तापसी पन्नू की 'अस्सी' मंडे टेस्ट में फेल; देखें 4 दिनों का बॉक्स ऑफिस कर पाई कितनी कमाई
Assi Box Office Collection: तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी थिएटर्स में भीड़ नहीं खींच पा रही है। मूवी का लोगों के बीच चर्चा है लेकिन इसे दर्शक नहीं मिल पा रहे। यहां चेक करें इसका कलेक्शन।

तापसी पन्नू स्टारर और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म अस्सी मंडे टेस्ट में सफल नहीं हो पाई। ठीक-ठाक शुरुआत मिलने के बाद भी अस्सी की बॉक्स ऑफिस रफ्तार काफी धीमी है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब तक 4.95 करोड़ रुपये ही रहा है। क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद रिलीज के चार दिनों बाद भी 'अस्सी' 5 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।
ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ भी नहीं
रिलीज के पहले तीन दिनों में 'अस्सी' ने 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को फिल्म ने करीब ₹1 करोड़ के साथ शुरुआत की। वीकेंड होने की वजह से शनिवार और रविवार को आंकड़े में सुधार आया और दोनों दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले तीन दिन में डोमेस्टिक नेट कलेक्शन लगभग 4.2 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद फिल्म मंडे टेस्ट में औंधे मुंह गिर गई और कमाई पिछले दो दिनों के मुकाबले आधी से भी कम रह गई।
हिंदी बेल्ट में भी सुस्त
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'अस्सी' ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 0.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक कुल 5.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। सोमवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्युपेंसी महज 8.05% रही, जो इसकी सुस्त रफ्तार को बयां करती है।
किस दिन कितनी कमाई
पहला शुक्रवार : 1 करोड़ रुपये
पहला शनिवार: 1.6 करोड़ रुपये
पहला रविवार: 1.6 करोड़ रुपये
पहला सोमवार: 0.75 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन (नेट): 4.95 करोड़ रुपये
'अस्सी' गंभीर सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रोल में यौन शोषण पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही हैं। फिल्म में कनी कुसरुति ने पीड़िता का किरदार निभाया है। फिल्म की स्टारकास्ट काफी मजबूत है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, रेवती, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।
इतने बड़े कलाकारों की फौज, गंभीर विषय और क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ना चौंकाने वाला है। मुल्क' और 'थप्पड़' के बाद यह तीसरी फिल्म थी, जिसमें तापसी और अनुभव सिन्हा की जोड़ी साथ है।
अस्सी का बजट
अस्सी फिल्म के बजट की ऑफिशियल जानकारी नहीं है हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी 30 करोड़ रुपये में बनी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनुभव सिन्हा ने अस्सी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर अस्सी जैसी छोटे बजट की फिल्मों में प्रमोशन का पैसा ज्यादा खर्च किया जाए तो काफी मदद मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


