Assi Box Office Day 10: संडे को 'अस्सी' की रफ्तार, तापसी पन्नू की मूवी का अब इतना हो गया कलेक्शन

Mar 02, 2026 11:23 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'अस्सी' के साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' भी सेम डे रिलीज हुई है। ये दोनों फिल्में 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इसी बीच अब 'अस्सी' के रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा लिया।

Assi Box Office Day 10: संडे को 'अस्सी' की रफ्तार, तापसी पन्नू की मूवी का अब इतना हो गया कलेक्शन

Assi Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तापसी की फिल्म के रिलीज का फैंस ने समय लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में तापसी एक बार फिर से दमदार एक्टिंग करती नजर आई हैं। 'अस्सी' के साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' भी सेम डे रिलीज हुई है। ये दोनों फिल्में 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इसी बीच अब 'अस्सी' के रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा लिया।

संडे को लगाया जोर

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'अस्सी' ने 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। ऐसे में इसके रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने 10वें दिन 0.48 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 8.48 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें 'अस्सी' का कलेक्शन

डे 11 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता6.95 करोड़ रुपये
डे 80.45 लाख रुपये
डे 90.6 लाख रुपये
डे 100.48 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन8.48 करोड़ रुपये

'अस्सी' की स्टोरी है बेहद खास

तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' एक ही दिन रिलीज होने की वजह से इनके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। एक तरफ जहां तापसी की फिल्म एक सीरियस कोर्ट ड्रामा मूवी है। वहीं, दो दीवाने सहर में' में एक रोमांटिक लव स्टोरी। दोनों की फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं। वहीं, दूसरी तरफ शाहिद कपूर की

'अस्सी' की कास्ट

निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी 'अस्सी' में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। 'अस्सी' में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने एक वकील और एक रेप सर्वाइवर का रोल किया है। तापसी और कनी के अलावा, अस्सी में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे मजबूत कलाकार हैं, साथ ही नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता ने भी कैमियो किया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।