Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAsrani Was Excited For Akshay Kumar Movies Bhoot Bangla And Haiwaan
असरानी की ये इच्छा रह गई अधूरी, अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखाने चाहते थे अपना कमाल

असरानी की ये इच्छा रह गई अधूरी, अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखाने चाहते थे अपना कमाल

संक्षेप:

असरानी ने हमेशा अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीता था। आज भी उनके किरदार दर्शकों के दिल में जिंदा हैं। वह बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले उनका निधन हो गया।

Mon, 20 Oct 2025 09:21 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अपनी कॉमेडी से हमेशा सबको हंसाने वाले असरानी का सोमवार को निधन हो गया है। असरानी के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। असरानी ने हमेशा अपनी फिल्मों से सबका दिल जीता है। अब असरानी कई फिल्मों में नजर आने वाले थे, लेकिन लगता है खुद को बड़े पर्दे पर वह देख नहीं पाएंगे। जिन फिल्मों में वह नजर आने वाले थे वे दोनों अक्षय कुमार की ही थीं और प्रियदर्शन उसे बना रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किन फिल्मों में आने वाले थे नजर

असरानी ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला की शूटिंग खत्म कर ली थी जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, तबू समेत कई हैं। उन्होंने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग की थी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि सितंबर में वह हैवान की शूटिंग करेंगे। उन्होंने कहा था, सितंबर में शुरू हो रही है, फिल्म का नाम है हैवान। प्रियदर्शन डायरेक्टर हैं।

पहले भी कई बार कर चुके हैं काम

प्रियदर्शन के साथ असरानी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनका पुराना नाता है उनके साथ। वे हेरा फेरी, हलचल, मालामाल वीकली, भागम भाग समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।