
असरानी को था सनी लियोनी की इस फिल्म को करने का अफसोस, बोले थे- मेरे लिए काफी शर्मनाक था
असरानी ने वैसे तो अपने करियर में कई ऐसे किरदार दिए हैं जो आज तक फैंस के फेवरेट हैं, लेकिन एक ऐसी फिल्म है जिसे करने का उन्हें बड़ा अफसोस था। उन्होंने कहा था कि उन्हें शर्म आई थी।
इस दिवाली पर हिंदी सिनेमा ने एक बड़े स्टार को खो दिया। दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी का मुंबई में निधन हो गया जिससे पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। अब उनके जाने के बाद फैंस उनके पुराने किस्सों को याद कर रहे हैं। असरानी ने वैसे तो अपने करियर में कई यादगार किरदार दिए हैं, लेकिन एक फिल्म थी जिसे करने का उन्हें बड़ा अफसोस था।

किस फिल्म को काम करने का असरानी का अफसोस
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है मस्तीजादे जिसमें सनी लियोनी थीं। असरानी ने मस्तीजादे में सनी लियोनी के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा तुषार कपूर और वीर दास ही थे। साल 2016 में एचटी सिटी से बात करते हुए असरानी ने कहा था, मुझे मस्तीजादे में काम करना पड़ा। मुझे शर्म आई।
क्यों साइन की थी फिल्म
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने क्यों फिल्म साइन की थी तो असरानी ने कहा था, ‘डायरेक्टर मिलाप जावेरी की वजह से। मुझे वह काफी एनर्जेटिक लगते थे, लेकिन जब शूटिंग करने पे आए तो मुझे लगा बाप रे ये क्या है? मैंने कभी ऐसे डबल मीनिंग डायलॉग नहीं बोले और ये मेरे लिए काफी शर्मनाक था।’
वहीं पीटीआई को दिए इंटरव्यू में असरानी ने कहा था, ‘ये काफी डरावना था। मुझे नहीं पता था कि फिल्म को ऐसे बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि महमूद साहब ने डबल मीनिंग डायलॉग्स बोलना शुरू किया था और कुछ चले भी। लेकिन फिर लोगों ने इसे ही इस्तेमाल करना पड़ा। लेकिन अब वल्गर बातें होती हैं।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




