8 घंटे से ज्यादा काम क्रिएटिविटी पर डालता है असर, दीपिका पादुकोण की डिमांड पर बोले आशुतोष राणा
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट वाली मांग पर आशुतोष राणा ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने 8 घंटे शिफ्ट की बात को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि अगर आर्टिस्ट को अगर उनकी मेंटल और फिजिकल लिमिट्स से ज्यादा पुश किया जाता है तो क्रिएटिवी पर असर पड़ता है।

पिछले साल दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड करके इंडस्ट्री में एक बहस छेड़ दी थी। अब 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर आशुतोष राणा ने अपनी राय सामने रखी है। आशुतोष राणा ने दीपिका की 8 घंटे वाली शिफ्ट डिमांड को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी आर्टिस्ट से उनकी मेंटल और फिजिकल लिमिट्स के बाहर काम कराया जाता है को उनकी क्रिएटिवी पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कि 8 घंटे काम करने के लिए बहुत अच्छा है और 8 घंट में काम पूरा किया जा सकता है।
8 घंटे की शिफ्ट को लेकर क्या बोले आशुतोष राणा
फ्री प्रेस जर्नल से खास बातचीत में आशुतोष राणा ने कहा, "मेरा मानना है कि क्रिएटिव काम 8 घंटे से ज्यादा नहीं कराया जाना चाहिए। अगर आप बेस्ट में बेस्ट चाहते हैं, आपको ये समझना चाहिए। 8 घंटे बहुत अच्छा खासा टाइम है, 8 घंटे में काम पूरा हो सकता है। अगर आपका प्री-प्रोडक्शन मजबूत है, अगर आप सॉर्टेड हैं, अगर आपको पता है कि आपको क्या शूट करना है, तो मेरी बात मानिए-आप 8 घंटे में जादू कर सकते हैं।"
आशुतोष बोले- क्रिएटिवी पर पड़ता है असर
आशुतोष ने आगे कहा, “अगर आप 8 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, आपके काम पर असर पड़ता है। ये खेल पूरी तरह से एनर्जी और मजबूती का है। हर किसी की क्षमता 20 घंटे काम करने और बचे हुए चार घंटे में तरोताजा होने की नहीं होती है। एक-दो दिन काम को स्ट्रेच करना ठीक है, लेकिन अगर स्ट्रेच करना आदत बन जाए, तो आपको मानना पड़ेगा कि आपकी डिलिवरी पर असर पड़ेगा।”
आशुतोष राणा ने कहा, “स्क्रिप्ट, सीन ब्लॉकिंग और सारी प्लानिंग ऑफिस में होनी चाहिए। तब नहीं होनी चाहिए जब आप सेट पर पहुंचे। अगर शिप का कप्तान क्लियर है, तब 8 घंटे से ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”
आशुतोष ने की पत्नी की तारीफ
एक्टर ने अपनी तारीफ करते हुए कहा, "रेणुका जी ने भी फिल्में बनाई हैं। मैंने शायद ही किसी को उनके जैसा ऑर्गनाइज देखा है- राइटिंग और डायरेक्शन दोनों में। अगर उन्होंने कहा कि उनकी शिफ्ट 10 से 6 है, तो 10 बजे का ये मतलब नहीं है कि मेकअप के साथ तैयार, इसका मतलब है आप 10 बजे सेट पर थे। और अगर पैकअप 6 बजे है, आप 6:15 पर मिटींग शेड्यूल कर सकते हैं। वो इतनी अनुशासित हैं।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




