
अपारशक्ति से पहले इस स्टार यूट्यूबर को मिले थे ये रोल, बोले- अब वो कहीं दिख भी जाते हैं तो मैं...
स्त्री और दंगल जैसी फिल्मों में आपको अपारशक्ति खुराना का काम बहुत पसंद आया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी रोल पहले एक बड़े यूट्यूबर को ऑफर किए गए थे।
यूट्यूबर आशीष चंचलानी एक मशहूर और पॉपुलर नाम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें बॉलीवुड में कई बार बड़ा ब्रेक मिलते-मिलते बचा है। आशीष चंचलानी ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्हें 'स्त्री' और 'दंगल' में वो किरदार ऑफर किए गए थे जो बाद में अपार शक्ति खुराना ने निभाए। आशीष चंचलानी ने बताया कि वो कई बार अपारशक्ति को यह कहकर छेड़ते भी हैं कि हर बार वो उनके रोल उड़ा ले जाते हैं।
पहले आशीष चंचलानी को मिले थे ये रोल
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने बताया, "मैंने स्त्री के लिए ऑडिशन दिया था, उस फिल्म के लिए अपारशक्ति भाई के रोल का ऑडिशन दिया था मैंने। बिट्टू के लिए उसका पूरा सीन किया था। एक बार मैंने 'दंगल' के लिए दिया था ऑडिशन।" आशीश चंचलानी ने कहा, “मैं अपार भाई को बोलता भी हूं कि आपके साथ कुछ तो है मेरा। इसीलिए अगर कभी मुझे पता चलता है कि आप फिल्म कर रहे हो तो मैं भाग जाता हूं वहां से।”
दंगल और स्त्री में क्या था अपार का किरदार?
दंगल मूवी में अपारशक्ति खुराना ने ओमकार सिंह फोगाट का किरदार निभाया था, जो कि महावीर सिंह फोगाट (आमिर खान) के भतीजे और गीता-बबीता के चचेरे भाई होते हैं। फिल्म स्त्री में अपारशक्ति ने विक्की (राजकुमार राव) के दोस्त बिट्टू का रोल प्ले किया था। दोनों ही किरदार दर्शकों को खूब पसंद आए थे, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि ये दोनों ही रोल अपारशक्ति खुराना से पहले आशीष चंचलानी को ऑफर किए गए थे।
'एकाकी' को लेकर चर्चा में हैं आशीष चंचलानी
बता दें कि आशीष चंचलानी अभी अपनी वेब सीरीज 'एकाकी' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज यूट्यूब पर ही ACV चैनल पर रिलीज होगी और इसकी तारीफ दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली ने भी की है। चंचलानी पिछले दिनों रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में भी नजर आए थे और यहां पर भी वो अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे हुए थे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




