इस यूट्यूबर की सीरीज ने पर मचाया तहलका, 15 करोड़ व्यूज के साथ यूट्यूब नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, 8.2 IMDb रेटिंग

Mar 13, 2026 07:25 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

एक फेमस यूट्यूबर की सेल्फ-फंडेड सीरीज के साथ हुआ है, जो न सिर्फ ट्रेंड कर रही है, बल्कि इसके आईआएडीबी पर हाई रेटिंग मिली है। यही नहीं इस पांच एपिसोड वाले शो को यूट्यूब पर लगभग 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

इस यूट्यूबर की सीरीज ने पर मचाया तहलका, 15 करोड़ व्यूज के साथ यूट्यूब नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, 8.2 IMDb रेटिंग

जरूरी नहीं कि हर बार बिग बजट फिल्में या सीरीज ही दर्शकों के दिल को छुए। कुछ कम बजट वाली फिल्में और सीरीज भी बवाल काटती हैं। कुछ ऐसा ही एक फेमस यूट्यूबर की सेल्फ-फंडेड सीरीज के साथ हुआ है, जो न सिर्फ ट्रेंड कर रही है, बल्कि इसके आईआएडीबी पर हाई रेटिंग मिली है। यही नहीं इस पांच एपिसोड वाले शो को यूट्यूब पर लगभग 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब आप सोच रहे होंगे हम किस शो की बात कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि इसे किसने बताया और इस शो का क्या नाम है? लेकिन यकीन मानिए इसके बारे में पता चलते ही आप इसे एक बार जरूर देखेंगे।

फेमस इंफ्लुएंसर ने बनाया शो

हम बात कर रहे हैं इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी के सीरीज 'एकाकी' की, जो इस वक्त यूट्यूब पर बवाल काट रहा है। आशीष का 'एकाकी' शो तेजी से इस साल के सबसे चर्चित डिजिटल शो में से एक बन गया है। इस सीरीज से यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लेखक-निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह सपना उनके मन में कई सालों से चल रहा था। हाल ही में आशीष ने SCREEN से खास बातचीत में 'एकाकी' को लेकर बात की थी और बताया था कि सीरीज को लेकर उन्होंने तब सोचा जब खुद के कंटेंट से थक चुके थे।

IMDb पर मिली हाई रेटिंग

आशीष चंचलानी अपनी डिजिटल दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। 'एकाकी' को बिना किसी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बावजूद ये सीरीज धमाल मचा रही है। आशीष ने 'एकाकी' के साथ YouTube में फिर से बड़ा धमाका किया है। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी पहली वेब सीरीज एकाकी बनाई है, जिसका रिस्पॉस काफी चौंकाने वाला आ रहा है। एकाकी, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। लोगों को ये साई-फाई सीरीज काफी पसंद आ रही है. इसको IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है।

एकाकी

इतने करोड़ है 'एकाकी' का बजट

'एकाकी' को लेकर आशीष ने बताया था कि उन्होंने 2024 में इसकी कहानी पूरी कर ली थी और फिर उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक इसकी शूटिंग की - 2024 में थोड़ा-थोड़ा और पूरे 2025 में। वहीं, इसके बजट को लेकर भी आशीष ने कहा था, 'मेरा शुरुआती बजट लगभग 30 करोड़ रुपये था, जिसे उन्होंने पहले ही शेड्यूल में खर्च कर दिया। इसके बाद बजट बढ़ता चला गया। फिर यह 50 करोड़ रुपये हो गया, और अंत में 80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन फिर भी, हमारा बजट किसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म के बजट का सिर्फ 10 प्रतिशत है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।