गाना जिसके बाद आशा भोंसले को आ गए थे चक्कर, सांसों पर काबू पाने के लिए 10 दिन किया था रियाज
Asha Bhosle Songs: आशा भोसले के गाने एक से बढ़कर एक रहे हैं, लेकिन क्या आपको उनके इस गाने के बारे में पता है, जिसको गाने के बाद उनका सिर चकराने लगा था।

Asha Bhosle Songs: साल 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' का गाना 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' आज भी तमाम लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने को रिकॉर्ड करने से पहले आशा भोंसले काफी घबरा गई थीं? म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन ने जब यह धुन बनाई, तो यह उस वक्त के हिसाब से बहुत तेज और कॉम्पलिकेटेड थी। इस गाने में पश्चिमी रॉक एंड रोल का ऐसा तड़का था जिसे गाना किसी भी सिंगर के लिए बड़ी चुनौती थी। जब पंचम दा ने पहली बार आशा जी को यह धुन सुनाई, तो उन्हें लगा कि वो इसे शायद ही गा पाएंगी।
सांसों पर कंट्रोल पाने के लिए 10 दिन की ट्रेनिंग
आशा जी को गाने की रफ्तार से ज्यादा इसमें अचानक आने वाले सुरों के उतार-चढ़ाव की फिक्र थी। गाने के बीच में जिस तरह की एनर्जी की जरूरत थी, उसके लिए सांस पर जबरदस्त कंट्रोल चाहिए था। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आशा जी ने हार नहीं मानी और तय कर लिया कि वह यह गाना गाएंगी। उन्होंने तय किया कि वह इस गाने को गाकर अपने आप को साबित करेंगी। इसके बाद उन्होंने लगातार 10 दिनों तक अपने घर पर इस गाने का कड़ा अभ्यास किया। वह अपनी सांस को रोककर और सांसों की रफ्तार पर बहुत मेहनत से काम करी रहीं ताकि रिकॉर्डिंग के वक्त कोई गलती न हो।
आशा को रिकॉर्डिंग के बाद आने लगे थे चक्कर
10 दिनों के कठिन रियाज के बाद जब फाइनल रिकॉर्डिंग का दिन आया, तो आशा जी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। गाना इतना एनर्जेटिक था कि इसे गाते वक्त उन्हें अपनी फेफड़ों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना पड़ा। कहा जाता है कि रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद आशा भोंसले इतनी ज्यादा थक गई थीं कि उन्हें चक्कर आने लगे थे। उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था और उन्हें संभलने के लिए सहारा लेना पड़ा था। लेकिन उन्होंने जो परफॉर्मेंस दी उससे स्टूडियो में मौजूद हर शख्स उनके गाने को सुनकर दंग रह गया था।
रातो-रात ब्लॉकबस्टर हिट हो गया था यह गाना
आशा जी की मेहनत रंग लाई और फिल्म रिलीज होते ही यह गाना रातों-रात ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। शम्मी कपूर के डांस और आशा पारेख की अदाओं के साथ आशा भोंसले की आवाज ने कमाल कर दिया था। आरडी बर्मन और आशा भोंसले की जोड़ी ने इस गाने के जरिए एक नया प्रयोग किया था, जो आज भी एक बेंचमार्क है। आज आशा भोसले को याद करते हुए हम उनके इस जैसे तमाम किस्सों को याद कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


