आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाए थे ये खूबसूरत गाने, हीरो-हीरोइन का नाम जान हो जाएंगे हैरान

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले ने दुनियाभर के आर्टिस्ट के साथ काम किया था।लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान की फिल्म के लिए भी गाने गाए। इस फिल्म की कास्ट आपको हैरान कर देगी। गाने आज भी सुकून देते हैं। सुनिए आशा भोसले की आवाज में ये पाकिस्तानी गाने।

आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाए थे ये खूबसूरत गाने, हीरो-हीरोइन का नाम जान हो जाएंगे हैरान

आशा भोसले के निधन से दुनियाभर में शोक मनाया जा रहा है। कई विदेशी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पाकिस्तान में भी आशा भोसले को याद किया जा रहा है। कई कलाकारों ने उनकी सिंगिंग जर्नी और बेमिसाल गानों के लिए उन्हें सलाम किया है। कई भाषाओं में यादगार गीत गाने वाली आशा का पाकिस्तान से भी कनेक्शन था। कम ही लोग जानते हैं कि दुनिया भर के आर्टिस्ट के साथ काम करने वाली आशा ने पाकिस्तान की फिल्म में अपनी आवाज दी थी। यहां सिंगर ने दो गाने गाए जो उस समय खूब मशहूर हुए।

आशा भोसले ने इस पाकिस्तानी फिल्म में गाए गाने

साल 1995 में एक पाकिस्तानी फिल्म सरगम रिलीज हुई थी। ये एक म्यूजिकल उर्दू फिल्म थी जिसे सयेद नूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म से मशहूर सिंगर अदनाम सामी खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं उनकी हीरोइन बनीं थीं एक्ट्रेस ज़ेबा बख्तियार जिन्हें आपने हिंदी फिल्म हिना में ऋषि कपूर के साथ देखा था। इस पाकिस्तानी फिल्म में कुल 11 गाने थे जिसमें से दो आशा भोसले ने गाए। फिल्म के ये दो गाने 'क्या है ये उलझन' और 'जरा ढोलकी बजाओ गोरियों' आशा भोसले की आवाज में यूट्यूब पर सुने जा सकते हैं। इन गानों को ज़ेबा पर फिल्माया गया। खास बात ये है कि इन गानों को फिल्म के हीरो अदनाम सामी ने कंपोज़ किया था।

फिल्म के लीड थे पति-पत्नी

कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले यानी 1993 में इस लीड एक्टर ज़ेबा बख्तियार और अदनान सामी ने शादी कर ली थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन ये शादी 1997 में टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। उस समय अदनान सामी पाकिस्तानी थे। अब वो भारत के नागरिक हैं।

जिंदगी भर गाए यादगार गाने

आशा भोसले की बात करें तो सिंगर ने अपने जीवन के 80 साल गायिकी को दे दिए। सिंगर 1940 के दशक से गायिकी करती आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज पर खूब मेहनत की ताकि वो उनकी बहन लता से अलग सुनाई दें। कई ग्लोबल आर्टिस्ट, बैंड के साथ गाने गाए। गिनीज वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में आशा भोसले का नाम दर्ज है। आशा अपनी आखिरी सांस तक गीत गाना चाहती थी। अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें पसंद किए जाने वाले लोग सिंगर को याद कर रहे हैं।




Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।