जनाई ने पोस्ट कीं आशा भोसले की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- आपने हमें जीना तो सिखाया, लेकिन..

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले के निधन के बाद उनके फैंस और परिवार के लोग इस गहरे सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। जनाई भोसले ने इसी बीच आशा के साथ उनकी कुछ पुरानी यादें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

जनाई ने पोस्ट कीं आशा भोसले की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- आपने हमें जीना तो सिखाया, लेकिन..

लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका परिवार और उनके चाहने वाले अभी तक सदमे में हैं। अपनी 'आई' यानी दादी के जाने के गम से उनकी पोती जनाई भोसले अब तक उबर नहीं पाई हैं। शनिवार शाम को जनाई ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी दादी को याद किया। उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखते हुए बताया कि उनके लिए उनकी दादी के बिना जीना कितना मुश्किल हो रहा है। पोस्ट में जनाई ने लिखा कि कैसे उनका परिवार हर पल उन्हें मिस कर रहा है। जनाई ने आशा जी को लव ऑफ लाइफ बताया है।

जनाई ने लिखा- आपने हमें जीना तो सिखाया, लेकिन..

जनाई ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें आशा जी को उनकी उसी जानी-पहचानी मुस्कान के साथ देखा जा सकता है। एक फोटो में वो अपने बेटे आनंद और जनाई के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में अपनी पोती को प्यार से गले लगाए हुए हैं। आखिरी फोटो दिवाली की है जिसमें वो दीयों की थाली पकड़े हुए हैं। जनाई ने कैप्शन में लिखा, ‘काफी सोचने के बाद मुझे एहसास हुआ कि आपने हमें जीना तो सिखाया, लेकिन आपके बिना जीना नहीं सिखाया। हमारी हर सांस के साथ हम आपको हर सेकंड, हर घंटे और हर मिनट याद करते हैं। लेकिन मुझे यह भी पता है कि आप मेरे भीतर जिंदा हैं, जब तक कि मैं आपको दोबारा अपनी बाहों में न भर लूं।’

मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ निधन

बता दें कि आशा भोसले ने पिछले 12 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके बेटे आनंद ने अपनी मां के गुजर जाने की खबर कन्फर्म की थी। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से आशा जी का निधन हुआ। जनाई भोसले इस मुश्किल घड़ी में अपनी दादी की यादों को संजोने की कोशिश कर रही हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी यादें फैंस के साथ बांटी हैं। 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'दिल चीज क्या है', 'ये मेरा दिल' और 'इन आंखों की मस्ती' जैसे ढेरों सदाबहार गाने देने वाली आशा भोसले भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपनी जादुई आवाज के जरिए वो हमेशा हमारे बीच रहेंगी।

आशा भोसले के आइकॉनिक गाने

आशा भोसले ने बॉलीवुड को एक अलग ही पायदान पर ले जाने का काम किया। वह कई दशकों तक बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं और उन्होंने इस दौरान 'पिया तू अब तो आ जा', 'दम मारो दम', 'इन आंखों की मस्ती', 'चुरा लिया है तुमने', और 'ओ मेरे सोना रे' जैसे गाने गाए। 'हैरान' (1971), 'हरे रामा हरे कृष्णा', और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों के इन गानों ने भारतीय सिनेमा में धूम मचा दी थी। आशा ताई के गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।