Asha Bhosle Last Rites Update: आशा भोसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने बाइक से शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे शान
सिंगर शान आशा भोसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने बाइक से शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे।


आशा भोसले
Asha Bhosle Last Rites Update: भारतीय संगीत की सबसे मशहूर और हर तरह के गाने गाने वाली गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार (12 अप्रैल) के दिन उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आज (13 अप्रैल) शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ढेरों सेलेब्रिटीज उनकी अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले
शिवाजी पार्क के श्मशान घाट में आशा भोसले सोमवार शाम पंचतत्वों में विलीन हो गईं। उनके अंतिम संस्कार में आमिर खान से लेकर विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स और कई दिग्गज राजनेता शरीक हुए। ताई की एक झलक पाने के लिए उनके ढेरों फैंस जमा हो गए थे। ऐसे में यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आशा भोसले की अंतिम यात्रा में ढेरों बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और संगीत की दुनिया के दिग्गज शामिल रहे।
12000 से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड
भारत की सबसे मशहूर पार्श्व गायिकाओं में से एक मानी जाने वाली आशा ने अपने सात दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
Asha Bhosle Last Rites Update: आशा भोसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने बाइक से शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे शान
सिंगर शान आशा भोसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने बाइक से शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे।
Asha Bhosle Last Rites Update: आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के बाद इमोशनल दिखे रणवीर सिंह
आशा भोसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने के बाद रणवीर सिंह काफी इमोशनल दिखे। उनके घर से बाहर आते वक्त रणवीर ने खुद को संभाला और बिना कुछ बोले ही कार में बैठ गए।
Asha Bhosle Last Rites Update: पंचतत्वों में विलीन हुईं आशा भोसले
Asha Bhosle Last Rites Update: आमिर खान और विक्की कौशल पहुंचे
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और विक्की कौशल आशा भोसले के अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: श्मशान घाट पहुंचा पार्थिव शरीर
आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क के श्मशान घाट पहुंच चुका है। उनके अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम यात्रा में लगे 'आशा ताई अमर रहे' के नारे
Asha Bhosle Last Rites Update: रूस में भारतीय कम्युनिटी ने मनाया शोक
रूस में रहने वाली भारतीय कम्युनिटी ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 'हिंदुस्तानी समाज-रूस' के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा, "यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है, यह एक युग का अंत है। आशा जी ने उसी दिन इस दुनिया को अलविदा कहा, जिस दिन रूसी लोग 'ऑर्थोडॉक्स ईस्टर' मना रहे थे। यह मृत्यु पर शाश्वत जीवन की विजय का प्रतीक है। अपने अमर संगीत के जरिए वह हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी।"
Asha Bhosle Last Rites Update: रणवीर सिंह ने जनाई को दी हिम्मत
एक वीडियो में धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को गले लगाकर उसे सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर को जनाई से कुछ कहते देखा जा सकता है। इस दौरान जनाई अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
Asha Bhosle Last Rites Update: शिवाजी पार्क में कड़ी सुरक्षा
आशा भोसले की अंतिम झलक पाने के लिए शिजावी पार्क श्मशान घाट के आसपास ढेरों फैंस जमा हुए हैं। इन फैंस को कंट्रोल करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
Asha Bhosle Last Rites Update: शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में ढेरों सेलेब्रिटीज शामिल रहे।
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट ले जाया जाएगा। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ढेरों फैंस आशा ताई को अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम विदाई देने पहुंचे सुभाष घई
फिल्ममेकर सुभाष घई भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वह वहां मौजूद सभी सेलेब्रिटीज और अन्य लोगों से मिले और परिवार को हिम्मत दी।
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम विदाई देने पहुंचे रणवीर सिंह
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह भी लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे। पापाराजी ने उन्हें सफेद कुर्ता पायजामा ने अपनी काले रंग की गाड़ी से उतरते स्पॉट किया।
Asha Bhosle Last Rites Update: परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके मुंबई स्थित निवास पर पहुंचे। विवेक ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी आंखों में आशा ताई के जाने की मायूसी साफ देखी जा सकती थी।
Asha Bhosle Last Rites Update: शमीर टंडन ने पोस्ट की आशा संग फोटो
म्यूजिक कंपोजर शमीर टंडन ने आशा भोसले को याद करते हुए उनके साथ रिकॉर्डिंग की अपनी तस्वीर साझा की है। उन्होंने उस दिन को याद किया जब प्रसून जोशी के लिए एक अनरिलीज्ड सॉन्ग पर उन्होंने आशा भोसले के साथ आखिरी बार काम किया था।
Asha Bhosle Last Rites Update: हेलेन ने दी आशा ताई को श्रद्धांजलि
लीजेंडरी एक्ट्रेस हेलेन ने आशा भोसले के घर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, और उन सभी लोगों से मिलीं जो आशा ताई को अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए थे।
Asha Bhosle Last Rites Update: अमिताभ बच्चन ने किया याद
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को याद किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘दुख और शोक... एक पूरा युग... एक अविश्वसनीय... एक अद्भुत, हैरान करने वाली, असाधारण हस्ती... कल खो गई... प्रतिष्ठित, दिग्गज आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं... हम गहरे शोक में हैं। जिस भी गीत को उन्होंने अपनी आवाज दी, उसमें जान डाल देने की उनकी बहुमुखी प्रतिभा... अब स्वर्ग सिधार गई है... और हमारे लिए सदाबहार संगीत का एक पूरा विश्वकोश छोड़ गई है... उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया है... लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी... उनकी आवाज - जो उनकी आत्मा है, वह हमेशा अमर रहेगी।'
Asha Bhosle Last Rites Update: अनुराधा पौडवाल ने दी श्रद्धांजलि
अनुराधा पौडवाल गायिका आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: पिता के साथ पहुंचे नील नितिन मुकेश
एक्टर नील नितिन मुकेश और गायक नितिन मुकेश दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स
संगीत निर्देशक उत्तम सिंह, गायक जावेद अली और फिल्म निर्माता राकेश रोशन भी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: उद्धव ठाकरे ने दी गायिका को अंतिम श्रद्धांजलि
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Asha Bhosle Last Rites Update: जनाई को सांत्वना देती नजर आईं तबू
सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में तबू, आशा भोसले की पोती जनाई को सांत्वना देती नजर आ रही हैं। आशा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद, अभिनेत्री जनाई को गले लगाते और उन्हें शांत कराने की कोशिश कीं।
Asha Bhosle Last Rites Update: तबू ने दी श्रद्धांजलि
तबू और रितेश देशमुख दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: सचिन तेंदुलकर के छलके आंसू
आशा भोसले का पार्थिव शरीर देख सचिन तेंदुलकर इमोशनल हो गए। गायिका के निधन की खबर मिलने के बाद क्रिकेटर ने लिखा था, ‘हमारे लिए, आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज, जो दुख हम महसूस कर रहे हैं, उसे बयां करने के लिए शब्द बहुत छोटे पड़ रहे हैं। एक पल तो दिल खामोश हो जाता है और अगले ही पल वह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दीं। ऐसा लगता है मानो समय खुद ही थम गया हो। फिर भी, अपने अमर गीतों के ज़रिए वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी। आशा ताई, हम आपको शब्दों से परे याद करेंगे।’
Asha Bhosle Last Rites Update: सचिन तेंदुलकर का वीडियो
आशा भोसले को अंतिम विदाई देने सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी पहुंचे हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ विदा करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
Asha Bhosle Last Rites Update: दिव्या दत्ता का पोस्ट
दिव्या दत्ता ने लिखा, ‘आप अपने पीछे एक विरासत छोड़ गई हैं... अपने गानों की और उस बेहतरीन इंसान की जो आप थीं। मुझे आपके साथ हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी... आपको जानने का अनुभव और अपने संगीत से आपने हमें जो खुशी दी, उसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी... आप हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।’
Asha Bhosle Last Rites Update: प्रधानमंत्री ने क्या कहा था?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दशकों तक चली उनकी अनोखी संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। दिल को छू लेने वाली धुनों से लेकर जोशीली रचनाओं तक, उनकी आवाज़ में एक कालातीत चमक थी।’
Asha Bhosle Last Rites Update: दुखी हैं उर्मिला मातोंडकर
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से बेहद दुखी हैं और इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज लिखा, ‘मेरा दिल टूट गया है, शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैंने उनसे हमेशा कहा था कि मैं उनकी सिर्फ फैन नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी भक्त हूं... मेरी देवी।’
Asha Bhosle Last Rites Update: अंतिम दर्शन करने पहुंचे एआर रहमान
एआर रहमान, दिवंगत गायिका आशा भोसले के मुंबई स्थिति घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।
Asha Bhosle Last Rites Update: मंत्री आशीष शेलार बोले-पूरा देश शोक मना रहा है
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने रविवार को घोषणा की कि मशहूर गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए शेलार ने कहा कि पूरा देश और महाराष्ट्र एक युग के अंत का शोक मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि संगीत के क्षेत्र में भोसले के योगदान ने न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के जीवन में खुशियां लाई थीं।
Asha Bhosle Last Rites: इस दुनिया से इस तरह विदा लेना चाहती थीं आशा भोसले
म्यूज़िक डायरेक्टर शमीर टंडन ने एएनआई से कहा, ‘वह कहती थीं कि अब बस बहुत हो गया, अब मुझे बहुत अच्छे तरीके से चले जाना है। खुद को फिर से ढूंढना है।’
Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले के बेटे ने की रिक्वेस्ट
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने रविवार को पपराजी से कहा, ‘कल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक, लोग कासा ग्रांडे बिल्डिंग में आकर मेरी मां के अंतिम दर्शन कर सकते हैं। शाम 4 बजे श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे वहां जमा न हों क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा होने की संभावना है।’
Asha Bhosle Death News Live Update: 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।
Asha Bhosle Death News Live Update: 10 बजे से कर सकेंगे अंतिम दर्शन
आशा भोसले के अंतिम दर्शन आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जा सकते हैं। सेलेब्स और फैंस कासा ग्रांडे टावर A, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में स्थित उनके घर में जाकर उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।