16 साल की उम्र में बहन के सेक्रेटरी के साथ भाग गई थीं आशा भोसले, ससुराल वालों ने किया बुरा बर्ताव
आशा भोसले की जिंदगी का वो दौर जब सिंगर लता मंगेश्कर ने खत्म कर लिया था छोटी बहन से रिश्ता, कर दिया था त्याग। ऐसे हुआ दोनों बहनों का मिलाप। जानिए सिंगर की जिंदगी का वो दौर जब परिवार ने बना ली थी दूरी।

बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले अपनी शानदार गायिकी और आवाज में खनक के लिए मशहूर हैं। सिंगर पिछले करीब 77 सालों से हिंदी फिल्मों में गाने गा रही हैं। नेशनल अवार्ड जीतने वाली आशा अब 91 साल की हैं। हमेशा सही फैसले लेती आई आशा के जीवन में एक ऐसा भी दौर आया था जब उन्हें मंगेशकर परिवार ने त्याग दिया था। बड़ी बहन लता मंगेशकर ने दूरी बना ली थी। दरअसल, आशा 16 साल की उम्र में घर से भाग गई थीं। उन्होंने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। ये शादी उन्होंने अपनी ही बहन लता मंगेशकर के पर्सनल सेक्रेटरी 31 साल गणपत राव से की थी।
लता मंगेशकर फिल्मों में गाना गा कर मशहूर हो रही थीं। उस समय उनका पर्सनल सेक्रेटरी हुआ करते थे गणपत राव। दीदी के साथ उठने-बैठने वाले गणपत को 16 साल की मासूम आशा अपना दिल दे बैठी थीं। उस उम्र में प्यार इतना परवान चढ़ चुका था कि उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली। इस शादी और रिश्ते के खिलाफ लता मंगेशकर ने अपनी बहन से सारे रिश्ते खत्म करते हुए उनका त्याग कर दियाा। दूसरी तरफ आशा अपने करियर में पिछड़ती जा रही थीं। गणपत राव से शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए आनंद, वर्षा और हेमंत।
ऐसी खबरें हैं कि गणपत राव चाहता था कि आशा ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए। उन्हें उनकी बहन लता से ज्यादा गाने मिले। इसी लालच ने आशा के साथ उनके रिश्ते में दरार पैदा कर दी। ऐसा भी कहा गया कि आशा के साथ ससुराल वालों ने इतना बुरा बर्ताव किया कि वो अपने बच्चों के साथ मायके लौट आई। आशा जब शादी तोड़कर घर आई तो उनके साथ तीन बच्चे थे। मंगेश्कर परिवार का दिल बच्चों को देख पिघल गया और आशा को दोबारा घर में जगह मिल गई। साल 1960 में आशा ने गणपत राव से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला लिया। ये सिंगर की जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला माना जाता है।
आशा अब फिल्मों में गाना गा रही थीं। उनकी गायिकी को पहचान मिल रही थी। इस दौरान उनका नाम म्यूजिक कंपोजर ओपी नैय्यर के साथ भी जुड़ा। ऐसा कहा जाता है कि दोनों का अफेयर करीब 14 सालों तक चला था। इसके बाद आशा की जिंदगी में 6 साल छोटे राहुल देव बर्मन की एंट्री हुई। दोनों में प्यार हुआ और 1980 में शादी हो गई। इस राहुल देव बर्मन की मां इस शादी और उनके पहले से बच्चों के खिलाफ थीं। हालांकि, बाद दोनों ने अच्छे पल साथ बिताए। शादी के 14 सालों बाद बर्मन का निधन हो गया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


