आशा भोसले: 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, पहली शादी में झेला टॉर्चर, कुछ ऐसी थी सिंगर की लाइफ

Apr 12, 2026 01:45 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Asha Bhosle Death: संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमाम फिल्मी गीत गाने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 11 अप्रैल को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आइए जानते हैं आशा भोसले के शुरुआती जीवन के बारे में।

आशा भोसले: 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, पहली शादी में झेला टॉर्चर, कुछ ऐसी थी सिंगर की लाइफ

संगीत जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल को निधन हो गया है। आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत के दीवानों के बीच शोक है। आशा भोसले एक बेहद शानदार गायिका थीं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपनी आवाज से सुरों को सजाया। आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है। आशा भोसले के जीवन की बात करें तो उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था।

9 साल की उम्र में छूट गया था पिता का साथ

आशा भोसले एक म्यूजिकल परिवार से ही आती थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक जानेमाने क्लासिक्ल सिंगर और स्टेज एक्टर थे। आशा जब 9 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर बाद में मुंबई आ गया। अपने परिवार को सहारा देने के लिए आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर ने बहुत कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।

1943 में गाया अपना पहला गाना

आशा भोसले के पहले गाने की बात करें तो उन्होंने जो पहला गाना रिकॉर्ड किया था 1943 में आई मराठी फिल्म माझा बल के लिए "चला चला नव बाला" था। वहीं, अगर उनके हिंदी डेब्यू की बात करें तो उन्होंने शुरुआत चुनरिया (1948) फिल्म के गाने सावन आया है से की थी। इसके बाद रात की रानी के लिए अपना पहला सोलो ट्रैक रिकॉर्ड किया था।

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

आशा भोसले के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। दोनों की शादी साल 1949 में हुई थी। आशा भोसले के पति गणपत उनसे 15 साल बड़े थे। उस वक्त उनकी उम्र 31 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक,आशा भोसले ससुराल में घरेलू हिंसा का शिकार थीं। यही वजह थी कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

हालांकि, साल 1960 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद आशा भोसले ने साल 1980 में जानेमाने म्यूजिक कंपोजर राहुल देव बर्मन से शादी की। आशा भोसले के पति राहुल देव का निधन साल 1994 में हुआ।

दो बच्चों की हो चुकी है मौत

आशा भोसले की पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हैं- हेमंत, वर्षा और आनंद। इनमें से दो बच्चों हेमंत (2015) और वर्षा (2012) का निधन हो चुका है। आशा भोसले की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। हालांकि, अगर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तमाम फिल्मों में गानों को अपने स्वर से सजाकर अमर कर दिया। सिंगर की नेटवर्थ की बात करें तो कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 80 से 100 करोड़ (2026) के बीच है। आशा भोसले के काम की बात करें तो उन्हें आओ हुजूर, चुरा लिया है तुमने, पिया तू अब तो आजा, ये मेरा दिल जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।