Asha Bhosle Death : आशा भोसले को जब लता मंगेशकर ने मरने से पहले दिया था खास गिफ्ट, कहा था- दौलत से भी बड़ी है मेरे लिए

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले आज इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनके गाने और उनकी यादें फैंस के दिलों में जिंदा है। एक किस्सा उन्होंने बताया था जब लता मंगेशकर ने अपने निधन से कुछ महीने पहले उन्हें एक खास गिफ्ट दिया था।

Asha Bhosle Death : आशा भोसले को जब लता मंगेशकर ने मरने से पहले दिया था खास गिफ्ट, कहा था- दौलत से भी बड़ी है मेरे लिए

आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले के जाने से ना सिर्फ परिवार वालों, फैंस बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगता है। आशा अपने परिवार वालों खासकर लता मंगेशकर को काफी प्यार करती थीं। दोनों ही बहनें टैलेंटेड सिंगर थीं और उनके जैसा आज तक कोई सिंगर नहीं रहा है। अब आशा भोसले और लता मंगेशकर का एक किस्सा आपको बताते हैं। लता मंगेशकर ने अपने निधन से कुछ महीने पहले आशा भोसले को एक खास गिफ्ट दिया था।

क्या था वो खास गिफ्ट

आशा भोसले ने दरअसल, डीआईडी लिटल मास्टर शो में बताया था। आशा ने कहा था कि लता मंगेशकर ने निधन से 6 महीने पहले अपनी बहन से पूछा था कि तुम्हें क्या चाहिए? उन्होंने कहा था मां ले आज तब जो भी चाहिए।

इस पर आशा ने कहा था कि उन्होंने एक पुरानी साड़ी मांगी थी जिसमें उन्होंने साइन किया हो। आशा ने वो साड़ी भी दिखाई थी जिसे देखकर सब इमोशनल हो गए थे।

हर दौलस बड़ी वो साड़ी

आशा ने फिर कहा था कि ये साड़ी दुनिया की दौलत से भी बड़ी है उनके लिए।

बता दें कि आशा, लता मंगेशकर को मां की तरह मानती थीं क्योंकि माता-पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने ही अपने भाई-बहनों को संभाला है।

दोनों के बीच कॉम्पटीशन की आती थी खबर

आशा और लता एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन जब दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव थीं तब उनके बीच कॉम्पटीशन को लेकर भी काफी चर्चा थी। आशा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उनके बीच हेल्दी कॉम्पटीशन है। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि वह और लता दीदी गाते वक्त एक अलग और अपना ट्विस्ट लेकर आते हैं और इसी ट्रिक को वे हमेशा से यूज करते हैं।

आशा भोसले के बड़े अवॉर्ड्स

आशा भोसले को अपने करियर में वैसे तो कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 2 नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं। लेकिन इनके अलावा उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

जब आशा ने कहा वह आज के गाने नहीं सुनती हैं

आशा ने एक बार कहा था कि वह आज के गानों को नहीं सुनती हैं और कैसे वह अपने गानों को और बेहतरीन बनाती हैं। उन्होंने कहा था, मैं सच बोलूं तो आज के गाने मैं सुनती ही नहीं हूं। अगर मुझे गाने सुनने होते हैं को मैं दिवंगत भीमसेन जोशी के गाने सुनती हूं, क्लासिकल गाने सुनती हूं या फिर गजल। इनसे मैं सीखती हूं और अपने गानों को पॉलिश करती हूं और बेहतर गाने के लिए।

उन्होंने आगे कहा था, ‘मुझे नहीं लगता आज के समय में अच्छे लिरिक्स लिखे जाते हैं, लेकिन कभी-कभी मैं कुछ अच्छे सिंगर्स की आवाज सुनती हूं जैसे राहत फतेह अली खान, सुनिधि चौहान। मुझे ये अच्छे लगते हैं, लेकिन ज्यादातर मैं पुराने गाने सुनती हूं।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।