मैं उसे मरा हुआ नहीं…RD बर्मन के निधन पर टूट गई थीं आशा भोसले, गुलजार ने संभाला, खूब रोई थीं ताई

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

Asha Bhosle Death: RD बर्मन के निधन वाले दिन दूसरे कमरे में थीं आशा भोसले। उन्होंने RD बर्मन के मृत शरीर को देखने से इंकार कर दिया था। गुलजार के सामने टूट गई और फूटकर रो पड़ीं। अब आशा भोसले इस दुनिया में नहीं रही।

मैं उसे मरा हुआ नहीं…RD बर्मन के निधन पर टूट गई थीं आशा भोसले, गुलजार ने संभाला, खूब रोई थीं ताई

Asha Bhosle Death: आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। 92 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। अपने फिल्मी सफर के दौरान सिंगर ने कई यादगार गाने गाए, कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है जिसे छू भी पाना किसी दूसरे सिंगर के लिए मुश्किल है। एक तरफ करियर में सफल होने वाली आशा ने अपनी जिंदगी में रिश्तों के उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन उन्हें सच्चा प्यार अपने से 6 साल छोटे राहुल देव यानी RD बर्मन से मिला। 1980 के दशक में दोनों ने शादी की। लेकिन क्या पता था ये साथ सिर्फ 14 साल तक होगा। RD बर्मन दुनिया छोड़ गए थे। उनके निधन वाले दिन आशा ने तो उन्हें आखिरी बार देखने से तक इंकार कर दिया था जिस कमरे में RD बर्मन का मृत शरीर रखा गया था।


RD बर्मन को मरा हुआ नहीं देख पाई

राइटर अजिताभ मेनन के मुताबिक 1994 में जब RD बर्मन की डेथ हुई तो आशा भोसले बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। उस समय उनमें उतनी भी हिम्मत नहीं थी कि आखिरी बार RD बर्मन को देखकर उन्हें विदाई दे दें। ये एक पत्नी, साथी कलाकार के लिए कितना मुश्किल रहा होगा। अजिताभ ने बताया था कि आशा ने उस कमरे में भी जाने से मना कर दिया था जहां RD बर्मन का मृत शरीर रखा गया था। उन्होंने कहा था, 'मैं उस कमरे में नहीं जाउंगी। मैं उसे मरा हुआ नहीं देख सकती। मैं उसे जिंदा देखना चाहती हूं।

आशा भोसले

टूट गई थीं आशा भोसले

उस समय गीतकार गुलजार उनके पड़ोसी हुआ करते थे। वो मातम वाले उस घर में पहुंचे और आशा भोसले को दिलासा दिया। गुलजार जब दिलासा दे रहे थे तो आशा भोसले टूट गई और खूब जोर से रोने लगी। इस बुरे समय में अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ पहुंचे हुए थे। ऐसी एक रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि RD बर्मन की आत्मा की शांति के लिए जया बच्चन ने गीता के कुछ श्लोक भी पढ़े थे।

आशा भोसले का अंत

बता दें, 4 जनवरी 1994 को RD बर्मन को लगातार दो हार्ट अटैक आए और 54 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब आशा भोसले भी दुनिया छोड़ गई। 92 की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के पीछे का कारण शरीर के अंगों का फेल होना बताया गया। आशा भोसले के निधन के साथ उस संगीत के आखिरी दौर का भी अंत हो गया। आशा अकेली सिंगर थीं को 40 के दशक से लेकर अभी तक फिल्मों में गायिकी कर रही थीं। आज मुंबई में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।