Asha Bhosle Death: जब आशा भोसले ने बिना इंसानों वाले इस अनोखे बैंड के लिए गाया था ये रुलाने वाला गाना

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही। लेकिन सिंगर ने कुछ समय पहले एक ऐसे बैंड के साथ कोलैब किया था जिसके सदस्यों को किसी ने नहीं देखा। आशा ने इस बैंड के साथ साझेदारी में जो गाना गाया वो रुला देगा।

Asha Bhosle Death: जब आशा भोसले ने बिना इंसानों वाले इस अनोखे बैंड के लिए गाया था ये रुलाने वाला गाना

बॉलीवुड की सदाबहार सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही। सिंगर ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक आशा भोसले को सीने में इन्फेक्शन और दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। आज 12 अप्रैल को उनके बेटे आनंद भोसले ने मां आशा भोसले के निधन की पुष्टि की है। आशा भोसले अपने आखिरी वक्त में भी एक्टिव थीं। उन्होंने अपनी उम्र के इस पढ़ाव पर भी एक ऐसे बैंड के साथ कोलैबोरेट किया जिसे किसे ने देखा नहीं था।

इस वर्चुअल बैंड का बनीं थीं हिस्सा

आशा भोसले दुनिया भर में मशहूर हैं। कई ग्लोबल आर्टिस्ट ने उनके गाने सैंपल किए हैं। लेकिन एक ऐसा भी बैंड हैं जिन्होंने आशा भोसले के साथ कोलैबोरेट ही कर लिया था। सिंगर, इस बैंड की खास मेहमान बनीं थीं। हम जिस बैंड की बात कर रहे हैं उसका नाम है गोरिलाज़। ये एक यूके बेस्ड वर्चुअल बैंड है। हम अक्सर गाने के पीछे किसी चेहरे की तलाश में होते हैं। लेकिन अगर उस गाने के पीछे कोई इंसान हो ही नहीं, यही है यूके के इस बैंड की खासियत जो दुनिया का पहला वर्चुअल बैंड है। गोरिलाज के इस बैंड के सदस्यों का कोई चेहरा इसलिए नहीं है क्योंकि वो कला को किसी रंग या रूप से पहचाने जाने में विश्वास नहीं रखते। इसलिए बैंड के सदस्य असली इंसान नहीं बल्कि एनिमेटेड कैरेक्टर हैं।

आशा भोसले ने 91 की उम्र में किया था लाइव परफॉर्म

गोरिलाज़ अपने आप में एक अलग और खास तरह का बैंड है जिसके नाम ग्रैमी अवॉर्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यूट्यूब पर बिलियन में व्यूज मिले हुए हैं। इस बैंड ने साल 2025 में आशा भोसले के साथ वर्चुअली कोलैबोरेट किया था। उस समय उनकी उम्र 91 साल थी। आशा भोसले ने इस इवेंट में लाइव परफॉर्म किया था।

आशा भोसले को सुनने वाले रो पड़ेंगे

गोरिलाज बैंड की ये भी खासियत है कि वो अपने साथ देश और दुनिया के अलग-अलग आर्टिस्ट को जोड़ते आए हैं। इस बैंड पर इंडियन म्यूजिक का भी गहरा असर देखा गया है। इनके नए एल्बम में द माउंटेन में इस बैंड ने आशा भोसले और अनुष्का शंकर के साथ कोलैब किया। इस बैंड के एल्बम में आशा भोसले ने ऐसा गाना गाया कि सुनने वाले रो पड़ेंगे।


अंतिम संस्कार
हिंदी फिल्मों में सदाबहार गाने देने वाली आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उनकी गायिकी को पसंद करने वाले लोग उदास हैं। कल सुबह 11 बजे मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।