आशा भोसले का निधन कैसे हुआ, डॉक्टर ने क्या कहा, कब होगा उनका अंतिम संस्कार?
Asha Bhosle Death Reason: महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया है। उनके बेटे ने मीडिया को बताया कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा।

बेहद दुखद खबर आई है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान पार्श्व गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
बेटे आनंद भोसले ने की पुष्टि
गायिका के बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गायिका की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी मां का आज निधन हो गया।’
मौत का कारण
शुरुआती चर्चाओं में आया कि आशा भोसले की मौत कार्डियाक अरेस्ट से हुई है, लेकिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने स्पष्ट किया कि गायिका के निधन का मुख्य कारण मल्टी-ऑर्गन फेलियर है।
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का समय
आशा भोसले के परिवार ने गायिका के अंतिम संस्कार के संबंध में एक नोट साझा किया है। इसमें लिखा है, ‘ओम शांति। आप सदैव अमर रहेंगी आशा भोसले जी। अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे टावर A, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में होंगे, जिसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिनांक: सोमवार, 13 अप्रैल, 2026।’
एक युग का अंत
8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए। 'कैबरे', 'गजल', 'शास्त्रीय संगीत' या ‘पॉप’, ऐसा कोई जोनर नहीं था जिसे उन्होंने अपनी आवाज से अमर न किया हो। 2000 में 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' और 2008 में 'पद्म विभूषण' से सम्मानित आशा भोसले ने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर भारतीय पार्श्व गायन को विश्व पटल पर स्थापित किया था।
प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। वह भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज में एक सदाबहार चमक थी। उनके साथ हुई मुलाक़ातों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


