किशोर कुमार और आशा भोसले को इस शख्स ने निकलवा दिया था स्टूडियो से बाहर, कर दी थी बेइज्जती
आज हम आपको किशोर कुमार और आशा भोसले के करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जब उनकी आवाज की बेइज्जती कर दी गई थी।

आशा भोसले और किशोर कुमार ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। उनकी बतौर सिंगर जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। गानों में उनकी जुगलबंदी कमाल की होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार दोनों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था। इतना ही नहीं उनकी बेइज्जती भी की थी जिससे किशोर ज्यादा निराश हो गए थे और गुस्से में आ गए थे। लेकिन फिर सालों बाद जब उसी इंसान से दोनों मिले तो किशोर दा ने फिर जानें क्या किया।
कितने की थी आशा और किशोर कुमार की इंसल्ट
आशा भोसले ने खुद बताया था इस बारे में अमृता राव और आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में। आशा ने बताया था कि उस वक्त माइक काफी बड़े होते थे और रिकॉर्डिंग काफी देर से होती थी। एक रिकॉर्डिस्ट थे रॉबिन चटर्जी और म्यूजिक डायरेक्टर जिन्हें हम सब काफी पसंद करते हैं खेमचंद प्रकाश। जब हमने गाना शुरू किया तो चटर्जी ने कहा ये नहीं चलेगा। इनकी आवाज अच्छी नहीं है, दूसरे लोगों को बुलाओ। हमने ये सुना और हम वहां से आ बाहर आ गए और महालक्ष्मी स्टेशन चले गए। काफी देर हो गई थी और हम भूखे भी थे। हमने फिर खाना खाया और चाय पी।
उसी शख्स पर फिर खूब चिल्लाए थे किशोर कुमार
आशा ने आगे कहा था, 'किशोर दा काफी निराश थे, लेकिन मैं पॉजिटिव थी। मैंने उन्हें उस दिन कहा कि आप अच्छे आर्टिस्ट बनोगे। कई साल बाद हम फिर दोबारा रिकॉर्ड के लिए गए। उस दिन वही रिकॉर्डिस्ट वहां मौजूद थे। हम जब गए तो किशोर दा ने उन्हें देखा और मुझे कहा कि आशा वो देखो विलन। मुझे फर्क नहीं पड़ा, लेकिन किशोर दा ने कहा मैं उससे जाकर बात करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर ये रिकॉर्डिस्ट होगा तो मैं नहीं गाऊंगा। मैंने उन्हें रोका और कहा दादा ये सही नहीं है। हम कभी किसी की नौकरी नहीं खा सकते। किशोर दा ने फिर कहा कि याद नहीं उसने क्या किया था तो मैंने कहा वो समय सही नहीं था। लेकिन फिर भी किशोर दा गए और उन पर चिल्लाए। ये सब किस्मत की बात है।'
कैसी थी आशा और किशोर की दोस्ती
आशा ने दोनों की दोस्ती और बॉन्ड के बारे में कहा था, ‘किशोर दा और मैं काफी नए थे जब हमने फिल्म मुकद्दर के लिए गाने गाए थे। एक बार हम गाना गा रहे थे जो था एक, दो, तीन, चार, बागों में आई बहार। मराठी में दो को वो बोलते थे दौन तो मैं वैसा गा रही थी। तबसे उन्होंने मेरा नाम दौन रख दिया। वह हमेशा मुझे चिड़ाते थे। वह कोरस सिंगर्ल के साथ मेरे खिलाफ गैंग बना देते थे। कुछ समय बाद फिर मैं भी उन्हें जवाब देने लगी थी। वह बोलते थे तू भी पक्की है और हम फिर दोस्त बन गए।’
किशोर दा के कपड़ों से उनका मूड जज कर लेती थीं आशा
आशा भोसले ने यह भी बताया था कि किशोर दा का मूड उनके कपड़ों से भी जज किया जा सकता था। वह बोले थे, वह काफी शरारती हैं। वह वन मैन हैं। वह फिल्ममेकर, म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर, राइटर और एक्टर सब हैं। उनके स्किल को मैच करना मुश्किल था। जब भी वह आते तो मैं उनके कपड़ों के हिसाब से उनका मूड जज करती थी। अगर वह कैप पहनते और व्हाइट कुर्ता धोती तो मतलब वह अच्छे मूड में हैं। लेकिन अगर वह लुंगी या खराब बालों के साथ आते तो मैं उनसे बात कम करती। इसके बाद वह आकर कहते आशा मैंने जानी तेरी मन की भाषा और मैं इग्नोर करती। वह मुझे अपनी छोटी बहन की तरह मानते थे।
बता दें कि आशा और किशोर कुमार ने साथ में ओ मेरी सोनी, मेरी तमन्ना, एक मैं और एक तू, आज रपट जाएं तो, ओ साथी चल, खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे, ये रातें ये मौसम, छोड़ दो आंचल, हाल कैसा है जनाब का जैसे कई हिट गाने गाए हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


