आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सभी लोग आशा भोसले के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दिग्गज सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में ट्रीटमेंट चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक 92 साल की आशा भोसले को शनिवार को यानी 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया है जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।
परिवाल वालों ने नहीं दिया स्टेटमेंट
फिलहाल परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि फैंस को जबसे ये खबर मिली है सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
आशा भोसले का करियर
आशा भोसले का जन्म म्यूजिक फैमिली में हुआ। वह दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती मंगेशकर है। पिता की मौत के बाद आशा भोसले ने सिंगिंग शुरू की। आशा भोसले का पहला गाना चला चला नाव बाला है फिल्म माझा बल से। उन्होंने हिंदी फिल्मों में सावन आया गाने से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में राधा कैसे ना जले, शरारा, कभी तो नजर मिलाओ और सपने में मिती है जैसे कई हिट गाने दिए।
आशा भोसले के अन्य टैलेंट
बता दें कि आशा भोसले एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2013 में वह मराठी फिल्म माई में काम कर चुकी हैं। वहीं सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा आशा भोसले एक शानदार कुक भी हैं। इतना ही नहीं उनके दुबई और कुवैत में कई फेमस रेस्टोरेंट्स भी हैं।
कई बड़े सम्मान से हुई हैं सम्मानित
बता दें कि आशा को भारत के कई सर्वोच्च नागरिक और सिनेमैटिक सम्मानों से सम्मानित किया गया है उनके संगीत में योगदान के लिए। उन्हें साल 2000 में दादा साहब फाल्के, 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा वह 2 नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं फिल्म उमराव जान और इज्जत के लिए।
पर्सनल लाइफ के बारे में जानें
आशा भोसले की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहले गणपत राव से शादी की थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा चली नहीं और ये रिश्ता खत्म हो गया।
लता मंगेशकर संग विवाद के चर्चे
कई बार ऐसी भी खबरें आईं कि लता और आशा भोसले के बीच काफी विवाद हुआ, खासकर जब आशा ने गणपत से शादी की थी क्योंकि वह लता के सैकेट्री थे। इसके अलावा कई बार दोनों के बीच कॉम्टीशन को लेकर भी खबरें आई। हालांकि लता ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


