आर्यन खान ने दोस्त की शादी में जूता चुराई रस्म में कर डाली वॉर, वीडियो देख फैंस भी हैरान

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आर्यन खान को आपने कभी मस्ती भरे मूड में कम देखा होगा, लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं।

आर्यन खान ने दोस्त की शादी में जूता चुराई रस्म में कर डाली वॉर, वीडियो देख फैंस भी हैरान

शाहरुख खान के सबसे बड़े बेटे और लाडले आर्यन खान को आपने हमेशा सीरियस एक्सप्रेशन में देखा होगा। लेकिन अब आर्यन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में आर्यन अपने दोस्त की शादी में जूता चुराई की रस्म को एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं।

किसके जूते चुराई रस्म में पार्टिसिपेट कर रहे आर्यन

वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त यानी आर्यन खान, लड़की वालों से जूता बचाते हुए दिख रहे हैं। आर्यन इस रस्म को फुल एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, इस जूता चुराई और ड्रामे से भरे नेगोशिएशन औप हंसी के साथ यह जूता चुराई रस्म एक अच्छी याद बन गई है।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के फनी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि आर्यन यहां सोच रहे होंगे कि हो क्या रहा है। वहीं एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा जैसे यहां लफड़ा हो गया है।

आर्यन का बॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि आर्यन ने पिछले साल इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर एंट्री मारी है। उन्होंने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी, सहर सहर बांबा, राघव जुयाल, बॉबी देओल समेत कई सेलेब्स थे। इनके अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह का इसमें कैमियो भी था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है क्योंकि यहीं ये रिलीज हुई थी।

शाहरुख ने पहले किया था ऐलान आर्यन बनेंगे डायरेक्टर

शाहरुख खान ने पहले एक इंटरव्यू में क्लीयर कर दिया था कि आर्यन का एक्टर बनने का प्लान नहीं है। वह डायरेक्शन में ही अपना काम करेंगे। खैर अभी आर्यन ने अपने बाकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ

वहीं शाहरुख की बात करें तो वह लास्ट साल 2023 में रिलीज हुई पठान, जवान और डंकी में नजर आए थे। अब वह फिल्म किंग में दिखने वाले हैं जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी। शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। सुहाना की यह दूसरी फिल्म भी है। इससे पहले वह आर्चीज में नजर आ चुकी हैं जिसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इसे ज्यादा पसंद नहीं किया गया था।

खैर किंग की बात करें तो इन पापा-बेटे के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।