क्या इस लड़की को डेट कर रहे हैं शाहरुख खान के लाडले आर्यन? लंदन की सड़कों पर दिखे साथ, एक-दूसरे को करते हैं फॉलो
आर्यन खान और मिस्ट्री गर्ल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फैंन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी काफी जबरदस्त है। शाहरुख ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। शाहरुख की तरह ही उनके बेटे आर्यन खान भी हमेशा ही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। आर्यन पैपरजी के भी काफी फेवरेट हैं, वो जहां भी जाते हैं पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। लेकिन इस बार आर्यन खान अपनी किसी मूवी या सीरीज को लेकर नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। असल में आर्यन खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। आर्यन की ये तस्वीरें लंदन की सड़कों से वायरल हुईं हैं। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर आर्यन की ये मिस्ट्री गर्ल है, जिसने उनका दिल चुरा लिया है।
कौन है आर्यन खान की मिस्ट्री गर्ल?
दरअसल, आर्यन खान इन दिनों विदेश में अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में आर्यन अपनी फैमिली नहीं बल्कि अपने दोस्तों के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। आर्यन के लंदन वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जंगल में लगी आग की तरफ वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो एक लड़की के साथ लंदन कसीनो में जाते नजर आए थे, जहां से दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं। इन तस्वीरों और वीडियोज ने उनके फैंस को हैरान कर दिया और ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ये लड़की है कौन, जिसके साथ आर्यन वक्त बता रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? लकिन फैंस उनकी तस्वीरें देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
एक-दूसरे को करते हैं फॉलो
बता दें कि वायरल तस्वीरों में आर्यन खान ब्लैक टी-शर्ट, ट्राउजर और स्नीकर्स में कैजुअल लुक में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथ नजर आ रही लड़की भी ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखी। आर्यन खान संग नजर आ रही मिस्ट्री गर्ल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वो मिस्ट्री गर्ल आर्टिस्ट विनी तकैर हैं। इन खबरों को तब हवा मिली जब विनी तकैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'London, ily'। फिर क्या था फैंस ने उनकी पोस्ट का टाइमिंग आर्यन के वायरल वीडियो से जोड़ना शुरू कर दिया। यही नहीं, आर्यन खान और विनी तकैर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


