राज बब्बर के स्मिता पाटिल से रिश्ते पर बोले आर्य, किस बच्चे को अच्छा लगता है कि पापा का…

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आर्य बब्बर का कहना है कि राज बब्बर की जिंदगी में स्मिता पाटिल का आना उन सबके लिए आसान नहीं था। वह मजाक में बोले कि पिता तो मौत के बाद मूवऑन कर गए और फिर से अफेयर कर लिया।

राज बब्बर के स्मिता पाटिल से रिश्ते पर बोले आर्य, किस बच्चे को अच्छा लगता है कि पापा का…

आर्य बब्बर अपने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के अफेयर पर बोले हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच बेशक गहरी मोहब्बत थी। उनके साथ बुरा हुआ कि जिसे इतना प्यार किया, वो दुनिया छोड़ गईं। आर्य बोले कि वह बहुत छोटे थे जब पिता की जिंदगी में स्मिता आईं लेकिन किसी भी बच्चे को अच्छा नहीं लगेगा कि पिता को किसी और से प्यार हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतीक को उनके घर में हमेशा प्यार दिया गया। दुख होता है कि वह अब राज बब्बर को पिता नहीं समझते। हालांकि प्रतीक को कभी भी जरूरत होगी तो वह साथ हैं।

छोटा था, नहीं पता था क्या हो रहा है

आर्य बब्बर विकी लालवानी के शो पर थे। उनसे पूछा गया कि आप अपनी बहन जूही के साथ मुश्किल से 3 या 4 साल के होंगे, जब आपके पिता की जिंदगी में स्मिता पाटिल आईं। आर्य बोले, 'सर मैं 3 या 4 साल का होऊंगा, मुझे क्या पता क्या हो रहा था। हां आई थीं स्मिता मैम। उसके ऊपर मैं तो नहीं बोल सकता कि उस दिन घर पर क्या हो रहा था। इस पर क्या फील कर रहा था क्या बताऊं। कुछ फील नहीं था। बस इतना कह सकता हूं कि जिसको जितनी फीलिंग लेनी थी सबने बहुत ले ली।'

दोनों में अच्छी मोहब्बत थी

आर्य बोले, 'हां हुआ था। मोहब्बत हुई थी। दोनों की सहमति थी। मुझे लगता है कि दोनों की तरफ से बहुत अच्छी मोहब्बत थी।' आर्य ने कहा कि इस बारे में बात करना आसान नहीं है। वह बोले कि उन सबने उस घटना के बाद बहुत कुछ अचीव किया। पर पिता को मोहब्बत हुई ये सबके लिए बड़ा ईशू बनकर रह गया है।

पापा का दूसरा अफेयर हो गया

पिता के रिश्ते के बाद रिश्ते बिगड़े? इस पर आर्य बोलते हैं, 'किस बच्चे को अच्छा लगता है कि पापा का बाहर अफेयर चल रहा है। पर हो गया, हो गया। पापा भी मूवऑन कर गए, उनका दूसरा अफयेर हो गया।' यह बोलकर आर्य हंसे और बोले कि मैं थोड़ा मजाकिया हूं।

नादिरा ने कहा, प्रतीक को मिले प्यार

आर्य बोले, 'वह घर से चले गए। स्मिता मां के साथ रहने लगे। उन्होंने ही वो घर खरीदा था जहां पर प्रतीक रहता है। वे दोनों वहीं रहते थे।' आर्य बोले कि वह स्मिता पाटिल को इज्जत और प्यार देते हैं क्योंकि उनके पिता ने भी दिया था। उनकी मां नादिरा बब्बर ने समझाया था कि प्रतीक एक बच्चा है। उसको प्यार और इज्जत मिलनी चाहिए। यह बात उनके पिता ने नहीं समझाई मां ने समझाई थी।

क्यो कहते हैं स्मिता पाटिल को मां

आर्य बोले कि प्रतीक उनकी मां को मां बोलते थे। इसलिए उन्हें लगा कि स्मिता पाटिल को उन्हें भी मां कहकर इज्जत देनी चाहिए। आर्य बोले, 'मैं इसमें अपने पिता की गलती नहीं मानता, अगर आप किसी से इस हद तक मोहब्बत करते हैं। फिर जिंदगी ऐसा मजाक करती है कि आप उस इंसान को खो देते हैं, किस दर्द से गुजरा होगा वो इंसान।' आर्य ने बताया कि वह स्मिता के निधन के बाद कुछ समय तक अलग रहे फिर अपने परिवार के पास वापस आ गए।

आज भी प्रतीक के साथ

प्रतीक बब्बर बीते काफी समय से राज बब्बर के परिवार से नाराज हैं। उनकी फैमिली टेंशन मीडिया में भी आ चुकी है। आर्य बोले, 'कितने बड़े दुख की बात है ये... जिस स्मिता मां के लिए पापा हम सबको छोड़कर चले गए। आज वही स्मिता का बच्चा पापा को पापा नहीं समझ रहा। आ भी अगर वो मुझे फोन करके बोले कि भैया मैं प्रॉब्लम में हूं। 3 बजे रात को, आपकी जरूरत है। मैं पहुंच जाऊंगा।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।