अरुणा ईरानी ने काम के लिए महमूद पर डाले थे डोरे, बोलीं- उन्होंने ही करियर बर्बाद किया, उनकी पत्नी…

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

अरुणा ईरानी और महमूद के बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो वह शादीशुदा थे। उनकी पत्नी नहीं चाहती थीं कि वह अरुणा के साथ काम करें। महमूद ने अरुणा से ब्रेकअप कर लिया इसके बाद उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं।

अरुणा ईरानी ने काम के लिए महमूद पर डाले थे डोरे, बोलीं- उन्होंने ही करियर बर्बाद किया, उनकी पत्नी…

अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ औलाद, देवी, हमजोली और नया जमाना जैसी फिल्मों में काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि काम के लिए उन्होंने महमूद को रिझाने की कोशिश की थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हो गई। महमूद की वजह से उनका करियर बन गया लेकिन उन्होंने अरुणा का करियर बर्बाद भी कर दिया। अरुणा ईरानी ने बताया कि उनकी पत्नी नहीं चाहती थीं कि महमूद उनके साथ काम करें। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

तू महमूद को घास डाल...

अरुणा ईरानी लेहरें रेट्रो से बात कर रही थीं। उन्होंने महमूद से अपने रिलेशनशिप पर बात की। अरुणा बताती हैं, 'डांस डायरेक्टर सुरेश भट्ट ने मुझसे कहा था, 'तू महमूद को घास डाल, वही तुझे काम दिला सकते हैं।'मैं भी महमूद को हां और ना कर रही थी। लेकिन वह भी उसके आधार पर मुझे काम देने लगे और धीरे-धीरे मेरे मन में उनके लिए सॉफ्ट कॉर्नर पैदा हो गया। उनकी वजह से मैंने पैसा, फेम, नाम देखा और सोचा, 'मैं कब तक इस आदमी को बेवकूफ बनाऊंगी।' फिर हम दोस्त बन गए और दोस्त से ज्यादा लेकिन बस यहीं तक था।'

महमूद को इम्प्रेस करने में लगाई ताकत

अरुणा ने बताया कि वह महमूद को खुश करने के लिए पूरी ताकत लगा देती थीं। बोलीं, 'हद से बाहर जाकर मैंने उन्हें खुश किया। मैं बहुत गरीब घर से आई थी और मैंने पहली बार नाम, शोहरत और पैसा देखा था।'

जब विनोद खन्ना बनाना चाहते थे हिरोइन

अरुणा बताती हैं कि विनोद खन्ना उन्हें अपनी फिल्म में हिरोइन बनाना चाहते थे। उन्होंने महमूद से इजाजत ली थी। अरुणा बोलीं, 'उन्होंने महमूद से पूछा कि क्या हम दोनों की शादी हो चुकी है। महमूद मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा दिए और कुछ नहीं बोले। तो उन्होंने मेरा करियर बनाया भी और बर्बाद भी कर दिया।'

महमूद ने बताई थी ब्रेकअप की ये वजह

अरुणा का इंटरव्यू ले रहीं भारती प्रधान ने बताया कि महूमद ने उन्हें बताया था, 'हमारा ब्रेकअप हो गया क्योंकि मेरी बीवी को पसंद नहीं था। अरुणा शादी करना चाहती थी लेकिन मैं नहीं कर सकता था। उन्होंने यह वजह बताई थी, आप ब्रेकअप पर क्या कहेंगी?'

ब्रेकअप के बाद नहीं मिल रहा था काम

अरुणा बोलीं, 'उनके परिवार ने उन्हें मेरे साथ काम करने से रोक दिया था तो वह साथ काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद मैंने उनसे संबंध खत्म कर लिया पर मुझ पर परिवार की जिम्मेदारी थी तो मैंने उस पर फोकस किया। इस ब्रेकअप के बाद मुझे कोई काम नहीं दे रहा था। मैंने गाने करने शुरू किए। मुझे इस बात का कॉम्प्लैक्स नहीं था कि मैं लीड हिरोइन बनने के बाद गाने कर रही हूं। मैं बस पैसे कमाना चाहती थी।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।