अरुणा ईरानी ने सुनाया कुक्कू कोहली से अफेयर का अनसुना किस्सा, बोलीं- मैं सेट पर खिल्ली उड़ा रही थी…
अरुणा ईरानी इंडियन आइडल पर पहुंचीं तो आदित्य नारायण ने उनके पति का चर्चा छेड़ दिया। आदित्य ने अरुणा से उनके रोमांस के बारे में पूछा। इस पर अरुणा ने बताया कि कैसे 36 का आंकड़ा प्यार में बदल गया।

अरुणा ईरानी इंडियन आइडल के लेटेस्ट एपिसोड में मेहमान बनकर आई थीं। उनके साथ फरीदा जलाल भी थी। दोनों की आइकॉनिक जोड़ी को देखकर दर्शक काफी खुश हुए। इस बीच होस्ट आदित्य नारायण ने अरुणा ईरानी के साथ मस्ती भी की। आदित्य ने अरुणा ईरानी से पूछा कि उनके पति कुक्कू कोहली के साथ रोमांस वाला एक्सपीरियंस कैसा था। इस पर उन्होंने पुराने दिनों का मजेदार किस्सा बताया।
कुक्कू कोहली से 36 का आंकड़ा
एपिसोड के दौरान आदित्य नारायण ने इंट्रेस्टिंग डॉट्स कनेक्ट किए। उन्होंने बताया, 'गोरे-गोर मुखड़े पे काला काला चश्मा' गाना सुहाग फिल्म का है। इसे मेरे पिता ने गाया है और इसके डायरेक्टर कुक्कू कोहलीजी थे। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूं कि वह अरुणाजी के पति हैं।' इसके बाद आदित्य नारायण ने पूछा कि अरुणा ईरानी का कुक्कू कोहली के साथ काम करने का अनुभव कैसा था? इस पर अरुणा ईरानी बोलीं, 'रोमांस वाला एक्सपीरियंस या डायरेक्टर वाला?' आदित्य ने उनका रोमांस वाला एक्सपीरियंस पूछा तो अरुणा ईरानी बोलीं, 'रोमांस तो अजीब बात थी, कुक्कूजी और मेरा 36 का आंकड़ा रहता था।'
जब उड़ाई कुक्कू की खिल्ली
अरुणा आगे बताती हैं, एक दिन एक गाना आया और सोनम का डांस चल रहा था उस पिक्चर का। मैं और सुरेश भट्ट बैठकर खिल्ली उड़ा रहे थे, कुक्कूजी की तो हमने ध्यान नहीं दिया। हम दोनों मस्ती कर रहे थे, ऐसे क्या मुझे इंडस्ट्री से बाहर कर देंगे क्या... ऐसे डायरेक्टर के साथ मैं तो काम ना करूं।'
फिर पिघला अरुणा ईरानी का दिल
अरुणा ने बताया कि इतने में कुक्कू कोहली ने आकर उनसे पूछा, 'आप लोग मेरे बारे में बातें कर रहे हैं मेरे बारे में?' अरुणा बोलीं, 'सुरेशजी बहुत मस्तीखोर थे। बोले, 'हां तुम्हारे ही बारे में बोल रहे हैं, बोल रहे थे कि आप इस व्हाइट ड्रेस में कितने हैंडसम लग रहे हैं। उन्हें सच में लगा कि मैं उनकी तारीफ कर रही हूं। इसके बाद आहिस्ता-आहिस्ता वो सॉफ्ट होने लगे, जब वो सॉफ्ट होने लगे तो मैं सॉफ्ट हो गई। पता नहीं कब चक्कर चल गया।'
शादीशुदा मर्द से शादी
अरुणा ईरानी ने शादीशुदा कुक्कू कोहली से शादी की थी। इस बारे में वह पहले बात कर चुकी हैं। उन्होंने एएनआई को एक पॉडकास्ट में बताया था, 'मुझे यकीन है कि जैसे हेमाजी ने धरमजी से शादी की, वह घर नहीं तोड़ना चाहती थीं। आदमी भी कम नहीं होते ना। उन पर जिम्मेदारी होती है कि घर जाकर वाइफ को जवाब दें।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


