अरुणा ईरानी बोलीं- मैंने मां न बनने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे…

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अरुण ईरानी ने बताया कि उन्होंने कुकू कोहली से शादी करने के बाद भी मां न बनने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चें वही फेस करें जो उन्होंने बचपन में किया था।

अरुणा ईरानी बोलीं- मैंने मां न बनने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे…

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में कई खुलासे किए हैं। अरुणा ने 1990 में फिल्ममेकर कुकू कोहली से शादी की थी, जिन्होंने अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से लॉन्च किया था। शादी से पहले अरुणा का नाम मशहूर कॉमेडियन महमूद के साथ भी जुड़ा था। लेकिन महमूद पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी नहीं चाहती थीं कि वो अरुणा के साथ काम करें। अरुणा चाहती थीं कि महमूद उनसे शादी करें, लेकिन जब ये मुमकिन नहीं हुआ तो दोनों का रिश्ता टूट गया।

इसके बाद अरुणा की जिंदगी में कुकू कोहली आए, लेकिन वो भी पहले से शादीशुदा थे। जब अरुणा से पूछा गया कि एक बार ऐसी सिचुएशन में फंसने के बाद फिर से शादीशुदा आदमी से प्यार कैसे हो गया, तो उन्होंने कहा, “कभी-कभी इंसान अकेला होता है और किसी से दिल लग जाता है। उस वक्त बस आज की खुशी दिखती है, कल का दुख नहीं।”

अरुणा ने ये भी बताया कि उन्होंने कोशिश की थी कि कुकू को छोड़कर किसी और से शादी कर लें ताकि कुकू अपने परिवार के साथ खुश रह सकें, लेकिन कुकू ने उन्हें जाने नहीं दिया।

अरुणा और कुकू की शादी के बाद भी उन्होंने कभी मां बनने का फैसला नहीं किया। इसकी वजह बताते हुए अरुणा ने कहा कि वो खुद अपने पिता की दूसरी शादी से थीं और बचपन में उन्हें अपने पिता को सबके सामने ‘पापा’ कहने की इजाजत नहीं थी। उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं थी और वो नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे भी ऐसी किसी परेशानी से गुजरें।

अरुणा ने कहा, “अगर मैंने बच्चा किया होता तो मुझे घर बैठना पड़ता। बच्चा कोई मेड के लिए नहीं करना चाहिए।” उन्होंने ये भी कहा कि अगर बच्चे होते और वो अपने पिता को ढूंढते, तो शायद रिश्ते में भी दरार आ जाती। अरुणा ने साफ कहा कि वो बिना बच्चों के भी खुश हैं, क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे कभी समाज की बातें सुनें या अकेलापन महसूस करें।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।