अमिताभ बच्चन संग काम करने के बाद भी नहीं मिला अरुणा ईरानी को काम, बोलीं- 2500 रुपये के लिए...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अरुणा ईरानी अपने समय की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब अरुणा को अपने करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

अमिताभ बच्चन संग काम करने के बाद भी नहीं मिला अरुणा ईरानी को काम, बोलीं- 2500 रुपये के लिए...

अरुणा ईरानी कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने कई नेगेटिव रोल निभाए हैं करियर में, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब अरुणा हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना- घर का सुपरस्टार में नजर आईं। इस दौरान अरुणा ने अपनी जर्नी के शुरुआत के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 2 सुपरहिट फिल्में देने और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद भी उनके पास 3 साल तक काम नहीं था।

अरुणा को याद आए अपने मुश्किल दिन

अरुणा दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट की इमोशनल स्टोरी सुनकर इमोशनल हो गईं। वह बोलती हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। इसके बाद वह अपने करियर के सबसे मुश्किल फेज पर बात करती हैं।

वह बोलती हैं, ‘जब मैंने एक बॉम्बे टू गोवा फिल्म की, कारावान फिल्म की। दोनों फिल्में सुपरहिट थी। सुपर सिनेमा में जुबली और ड्रीमलैंड में जुबली थी। इसके बाद फिर अचानक 3 साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। जब मैंने काम शुरू किया तो क्या शुरू क्या...एक लावणी किया मराठी फिल्म में और काफी हिम्मत से किया, नहीं मुझे जाना है, मुझे देखना है कि मैं जिंदा हूं।’

2500 रुपये में किया लावणी डांस

अरुणा ने आगे कहा, ‘बस स्टूडियो ऐसे तो जाकर बैठ नहीं सकती थी कि मैं हूं, आप मुझे लो। फिर भगवान ने मुझे मौका दिया और मुझे मराठी फिल्म मिली। मैं सोचती थी कि मैं कहां हिरोइन आई अमिताभ जी के साथ और आज मैं लावणी कर रही हूं 2500 रुपये में। पर मैंने कहा अपने आप से, नहीं जाना तो है।’

अरुणा ने बताया कि मराठी फिल्म को एक्सेप्ट करके उन्होंने लाइफ चेंजिंग डिसिजन लिया। इसी दौरान वह राज कोहली से मिलीं और फिर उनके पास काम आने लगे।

अरुणा की करियर लाइफ

बता दें कि अरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी 1960 में। उन्होंने हिंदी समेत अन्य 6 भाषा में काम किया है जिसमें मराठी, गुजराती समेत अन्य भाषा शामिल है। अरुण ने अपने करियर में कारावान, बॉबी, बेटा, राजा बाबू और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में काम किया है। अरुणा ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

फिल्मों के अलावा अरुणा ने कई टीवी शोज में काम किया है जिसमें देश में निकला होगा चांद, मेहंदी तेरे नाम की और झांसी की रानी में भी काम किया है।

अरुणा लास्ट फिल्म ओ रोमियो में नजर आई थीं जो साल 2026 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी अहम किरदार में थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।