आशा भोसले को याद कर रो पड़ीं अरुणा ईरानी, बोलीं- जिंदगी में दर्द था पर उनसे ज्यादा खुश इंसान नहीं देखा

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

अरुणा ईरानी आशा भोसले को याद करके इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि वह बहुत खुशदिल इंसान थीं। जिंदगी में कितना भी दर्द था पर वह सबसे दिल खोलकर मिलती थीं और हंसती रहती थीं।

आशा भोसले को याद कर रो पड़ीं अरुणा ईरानी, बोलीं- जिंदगी में दर्द था पर उनसे ज्यादा खुश इंसान नहीं देखा

आशा भोसले इस दुनिया में नहीं हैं। उनके साथ काम करने वाले याद करके इमोशनल हो रहे हैं। रीसेंटली अरुणा ईरानी आशा के बारे में बात करते वक्त रो पड़ीं। दोनों की जोड़ी ने म्यूजिक लवर्स को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। अरुणा ने बताया कि वह बहुत खुशदिल इंसान थीं। लोगों से गर्मजोशी से मिलती थीं। उनकी लाइफ में कुछ भी दर्द रहा हो लेकिन जाहिर नहीं करती थीं।

खुशदिल इंसान थीं आशा

अरुणा ईरानी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर ही थीं। आशा भोसले के बारे में बात करते वक्त रो पड़ीं। अरुणा बोलीं, 'आशा भोसले का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा लॉस है। मैं उन्हें पर्सनली जानती थी, हम मिलते थे, बातें करते थे और एक-दूसरे से सब कुछ बांटते थे। उनके बारे में बस यह बोल सकती हूं कि पर्सनल लाइफ में इतना दर्द होने के बाद वह ऐसे रहती थीं जैसे कि धरती की सबसे खुश इंसान हैं। वह सबको ऐसा जताती थीं कि उनसे ज्यादा खुश इंसान इस दुनिया में है ही नहीं। वह सबसे बहुत गर्मजोशी से मिलती थीं।'

अरुणा ने सिंगिंग की तारीफ की

अरुणा बोलीं, 'जब मैं उन्हें गाते हुए सुनती थी तो शब्द कम पड़ जाते थे, वह हर तरह के गाने अलग-अलग अंदाज में गाती थीं। सच तो ये है कि जो गाने लता दीदी ने नहीं गाए वो आशा ताई ने बहुत अच्छी तरह गा दिए। गजल सुनिए, भक्ति के गाने, कैबरे, सारे फंकी और तड़क-भड़क वाले गाने। अपने आप में सब जबरदस्त हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वह जहां भी हैं उन्हें खुशी मिले।' आशा भोसले ने अरुणा ईरानी के कई फेमस गाने गाए हैं। कारवां फिल्म का, अब जो मिले हैं तो.., हमजोली का हू तू तू गाना।

बीमारी में भी गाया था गाना

आशा भोसले का निधन बाते 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ। उनकी उम्र उस वक्त 92 साल थी। उनके गुजरने पर फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे देश में शोक है। गजल गायक तलत अजीज ने उनके काफी करीबी थे। आशा के निधन के कुछ वक्त पहले बात की थी। उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद भी आशा भोसले ने गाकर पूछा कि उनकी आवाज कैसी लग रही है। तलत अजीज जूम से बात कर रहे थे और उन्होंने कहा था कि आशा 22 साल की बच्ची जैसी थीं।

सायरा बानो भी किया था याद

सायरा बानो ने भी आशा भोसले के निधन के बाद उन्हें याद किया था। उन्होंने न्यूज18 से बातचीत में बताया था कि आशा रमजान, ईद और रोजा रखने पर वह बात कर रही थीं। यह देखकर सायरा बानो को खुशी हुई कि वह एकता का मैसेज दे रही हैं। सायरा ने वो इंटरव्यू देखकर उनको फोन कर दिया था। सायरा ने आशा भोसले के रीसेंट वीडियो पर भी बात की। बताया था कि वह अर्जुन तेंदुलकर की शादी में दिखीं तो काफी कमजोर लग रही थीं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।