1987 की 'रामायण' में हाईएस्ट पेड एक्टर थे अरुण गोविल, अब 2026 की 'रामायण' के लिए मिली सिर्फ इतनी फीस

By Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान

Arun Govil Fees: अरुण गोविल ने 1987 में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था। वहीं अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में राजा दशरथ का रोल प्ले कर रहे हैं।

Arun Govil Ramayana
अरुण गोविल ने 1987 में भगवान राम का किरदार निभाया था और अब राजा दशरथ का रोल प्ले कर रहे हैं।

रामानंद सागर के 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पूजे जाने वाले अरुण गोविल एक बार फिर पर्दे पर रामायण की गाथा दोहराने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वो भगवान राम के किरदार में नहीं बल्कि, राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' और साल 2026 में आने वाली नितेश तिवारी की 'रामायण' में कितनी फीस मिली है।

रामानंद सागर की 'रामायण' में हाईएस्ट पेड एक्टर थे अरुण गोविल

80 के दशक में जब दूरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण होता था, तब एक एपिसोड को बनाने की लागत करीब 9 लाख आती थी। उस दौर में पूरी स्टारकास्ट में अरुण गोविल को सबसे ज्यादा फीस मिलती थी। न्यूज18 की रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें उस जमाने में 40 लाख की फीस दी गई थी।

रामायण में रणबीर कपूर के राम की कास्टिंग पर अमीषा पटोल बोलीं- बहुत मुश्किल है...

4000 करोड़ का बजट वाली 'रामायण' के लिए अरुण गोविल को मिली इतनी फीस

नितेश तिवारी की 'रामायण' को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका कुल बजट 4,000 करोड़ से भी ज्यादा है। Siasat की रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा दशरथ के रोल के लिए अरुण गोविल को लगभग 2.5 करोड़ की फीस मिल रही है। यूं तो 1987 से लेकर 2026 तक अरुण गोविल की फीस में 6 गुना उछाल आया है, लेकिन साल 2026 की 'रामायण' में दूसरे लोगों को मिल रही फीस अरुण गोविल से कहीं ज्यादा है।

रणबीर कपूर की 'रामायण' में लगेंगे 4000 करोड़, 1987 में कितने करोड़ में बनी थी रामानंद सागर की 'रामायण'?

कब आ रही है फिल्म 'रामायण'?

फिल्म 'रामायण' दो पार्ट्स में आ रही है। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश लंकापति रावण और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल इस महाकाव्य में भगवान हनुमान का बेहद ताकतवर किरदार निभा रहे हैं। एक्टर कुणाल कपूर स्वर्ग के राजा इंद्र देव के रूप में नजर आएंगे। वहीं, जटायु के महत्वपूर्ण किरदार को अपनी दमदार और प्रभावशाली आवाज सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने दी है।

'रामायण' में साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर बोलीं 'सीता' दीपिका चिखलिया, मुझे पूरा यकीन है कि…

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।