Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडarti singh reacted on sunita ahuja comment on krushna abhishek read
लड़ाई भुलाकर सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक को बताया था अपना बच्चा, अब आरती सिंह ने कह दी ये बात

लड़ाई भुलाकर सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक को बताया था अपना बच्चा, अब आरती सिंह ने कह दी ये बात

संक्षेप: सुनीता आहूजा ने हाल में कृष्णा अभिषेक के साथ विवाद खत्म और भूल जाने की बात कही थी। अब इस बार एक्ट्रेस आरती सिंह का रिएक्शन सामने आया है। आरती ने कहा कि इतने सालों में उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा।

Tue, 11 Nov 2025 11:01 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। लेकिन हाल में सुनीता आहूजा के एक बयान ने साफ कर दिया है कि वो पुराने विवाद को अब भूल कर आगे बढ़ चुकी हैं। सुनीता के इस बयान पर कृष्णा की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह का रिएक्शन सामने आया है। आरती ने कहा कि उन्होंने अपनी मामी सुनीता का वो इंटरव्यू देखा है और उन्हें बहुत खुशी हुई ये जानकर कि अब विवाद खत्म हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुनीता ने भूली पुरानी बात

हाल में पारस छाबड़ा के साथ बातचीत में सुनीता ने कृष्णा के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "कृष्णा मेरे साथ, विनय, डम्पी और मेरे जेठ के बेटे के साथ बड़ा हुआ। मेरे लिए, वे सभी मेरे बच्चे हैं। मैं बीती हुई हर बात भूल चुकी हूं। अब मैं बस यही चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें। मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं।”

आरती ने जताई खुशी

इस बारे में आरती सिंह ने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, "हां, मैंने वह इंटरव्यू देखा था। मैं बहुत खुश थी! हम हमेशा से उनके बच्चे थे, और दिल से, मुझे हमेशा से पता था कि वह हमसे प्यार करती हैं। इन सालों में जो कुछ भी हुआ, आपने मेरी तरफ से कभी कुछ नहीं सुना होगा। मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि उन्होंने कृष्णा के बारे में क्या कहा, मैं सचमुच सुनना चाहती थी। उन्होंने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन मुझे बहुत राहत है कि वह अब कृष्णा से नाराज नहीं हैं।"

विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ था जब कृष्णा ने एक शो में मामा गोविंदा को लेकर कमेंट कर दिया था। ये बात सुनीता को पसंद नहीं आई। इसके अलावा कश्मीरा शाह ने बिना नाम लिए तंज कसा था कि एक्टर शादियों में पैसों के लिए नाचने जाते हैं। इन्हीं वजह से दोनों परिवार के बीच लड़ाई शुरू हुई जो अब खत्म हो चुकी है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।