
अपने बच्चों को लेकर डायरेक्टर से सिफारिश नहीं करेंगे अरसद वारसी, बोले- कोई मेरे बेटे पर क्यों...
अरशद वारसी का कहना है कि उनके दोनों बच्चे एक्टर बनना चाहते हैं। इतना ही नहीं उनके बेटे ने तो बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी करना शुरू कर दिया है। अरशद का कहना है कि वह कभी किसी डायरेक्टर को नहीं बोलेंगे उनके बेटे को फिल्म में लेने के लिए।
अरशद वारसी एक टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। आज कल नेपोटिज्म को लेकर काफी चर्चा होती रहती है। इस बीच अरशद ने कहा कि वह अपने बच्चों को लेकर कभी किसी डायरेक्टर से गुजारिश नहीं करेंगे।

एक्टिंग है काफी मुश्किल
अरशद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां मेरा बेटा और बेटी एक्टिंग करना चाहते थे। मेरा बेटा फिलहाल सिद्धार्थ आनंद को असिस्ट कर रहा है और इससे पहले राजू हिरानी को भी असिस्ट किया है। हां, मैं डरा हूं, यह आज के दिन में काफी मुश्किल काम है। एक्टिंग आज के समय में आसान प्रोफेशन नहीं है क्योंकि सक्सेस रेट कम है। 150 करोड़ में से मुट्ठी भर लोग अभिनेता बनते हैं।'
कोई मेरे बेटे पर सट्टा क्यों लगाएगा
अरशद से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्ममेकर्स को अपने बच्चों को रिकमेंड करके उनका स्ट्रगल आसान करेंगे तो एक्टर ने कहा, ‘यहां कोई किसी की मदद नहीं कर सकता। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होगा। मैं किसी डायरेक्टर को कॉल नहीं कर सकता और उन्हें कहूं कि आप अपने 100 करोड़ मेरे बच्चे पर खर्च करो। कोई मेरे बेटे पर सट्टा क्यों लगाएगा।’
बता दें कि अरशद के बेटे पिछले कुछ सालों से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी अभी पढ़ाई कर रही हैं। अरशद का कहना है कि उनके दोनों बच्चे काम करना चाहते हैं।
अरशद की प्रोफेशनल लाइफ
अरशद की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। अब वह इसके बाद जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


