जया बच्चन ने अरशद वारसी की शादी से पहले पत्नी मारिया को दी थी सलाह, कहा था- 'एक एक्टर से मैरिज…

By Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान

अरशद ने मारिया गोरेट्टी से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Maria Goretti Jaya Bachchan Maria Goretti
जया बच्चन ने जब मारिया गोरेटी को दी सलाह

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अरशद वारसी आज जिस मुकाम पर हैं वहां पर पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मेहनत की। इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी एक खास जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अरशद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर होने के साथ ही वो एक अच्छे लाइफ पार्टनर भी हैं। अरशद ने मारिया गोरेट्टी से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हाल ही में अरशद और उनकी पत्नी मारिया ने खुलासा किया कि एक बार शादी से पहले जया बच्चन ने उन्हें एक बड़ी सलाह दी थी। आइए जानते हैं क्या?

जया ने मारिया को दी थी शादी से पहले सलाह

दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन से शादी की है। उनकी शादी को पांच दशकों से ज्यादा का समय हो चुका है। यही वजह है कि वह एक एक्टर के साथ जिंदगी बिताने में आने वाले त्याग और चुनौतियों को समझती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अरशद वारसी से शादी करने के पहले ही मारिया को एक सलाह दी थी। हाल ही में अरशद वारसी ने फिल्मज्ञान को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्टर ने बताया कि जया ने मारिया से अपने अनुभव से बात की।

ये भी पढ़ें:
संडे को बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकली 'टॉक्सिक', ‘आवारापन 2’ - 'इरुमुडी' का हाल

बेहद मुश्किल है एकटर से शादी करना

अरशद वारसी ने कहा, 'जया बच्चन एक बेहद ही समझदार महिला हैं। उन्होंने मुझसे और मारिया से कहा था कि जिंदगी में सबसे मुश्किल कामों में से एक है, एक एक्टर से शादी करना।' मैं यह नहीं कहूंगा कि एक्टर की फितरत है, लेकिन दुर्भाग्य से आपको हमेशा ऐसी स्थितियों में डाल दिया जाता है जहां आपका उठना-बैठना बहुत ही अट्रैक्टिव और दिलचस्प लोगों के साथ होता है, बहुत अच्छे दिखने वाले लोगों के साथ घूमते हैं।'

क्या तुम इसके लिए तैयार हो?

अरशद ने आगे कहा, 'जया जी ने असल में कहा था, जब मारिया और मैं शादी कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि क्या तुम इसके लिए तैयार हो?’ यही वजह है, क्योंकि एक्टर की नौकरी आपसे ऐसी चीजें करवाती है जो एक नॉर्मल कपल के लिए नॉर्मल नहीं हैं। तो फिर आपको उस रुकावट को पार करना होता है और फिर भी उस इंसान के साथ रहना होता है। इसलिए आपका प्यार नॉर्मल लोगों के प्यार और अटेंशन से कहीं ज्यादा होना चाहिए।'

ये भी पढ़ें:
'टॉक्सिक' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में इस नंबर पर

जया -अमिताभ की शादी

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साल 1971 में फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर मिले थे। हालांकि, 1972 में 'एक नजर' की शूटिंग के दौरान वो दोनों करीब आ गए। 1973 में 'जंजीर' की सफलता के बाद, उन्होंने उसी साल शादी कर ली। आज इस कपल के दो बच्चे हुए, बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन। अभिषेक ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग शादी की और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। वहीं उनकी बेटी श्वेता के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा हैं।

अरशद वारसी-मारिया गोरेटी ने 1999 में की थी शादी

वहीं, अरशद वारसी और मारिया गोरेटी की मुलाकात का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। अरशद वारसी और मारिया गोरेटी की पहली मुलाकात साल 1991 में सेंट जेवियर्स कॉलेज के एक डांस फेस्टिवल में हुई थी। इस इवेंट में अरशद वारसी बतौर जज गए थे और मारिया उस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी, 1999 को शादी की थी। पहले इस जोड़े ने चर्च में शादी की और फिर निकाह पढ़ा. इसके बाद अपनी शादी के लगभग 25 साल पूरे होने पर जनवरी 2024 में उन्होंने अपनी मैरिज रजिस्टर करवाई।

ये भी पढ़ें:
'बंटवारा 1947' के बाद सनी के हाथ लगी बड़ी फिल्म, संतोषी के साथ फिर जमेगी जोड़ी

अरशद वारसी का वर्कफ्रंट

बता दें कि अरशद वारसी को फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' में उनके सर्किट के रोल से बड़ी पहचान हासिल हुई। अरशद के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा है। इस साल उनकी फिल्में 'वेलकम टू द जंगल' और 'धमाल 4' रिलीज हुई हैं। अब वह फिल्म 'जीवन बीमा योजना' की तैयारी में लगे हैं, जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'घमासान' भी रिलीज के लिए तैयार हो रही है।

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।