
अरशद वारसी ने बताया आर्यन ने कैसे उन्हें अपनी सीरीज के लिए राजी किया, बोले- एक सवाल पूछा कि…
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड वेब सीरीज के जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। अब अरशद वारसी ने बताया कि कैसे आर्यन ने उन्हें अपनी सीरीज में काम करने के लिए राजी किया।
आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कई स्टार्स नजर आए थे जिनमें से एक अरशद वारसी भी हैं। अरशद ने फिल्म में गैगस्टर का किरदार निभाया है। अब अरशद ने बताया कि आर्यन ने उन्हें ऑफर देते हुए क्या कहा था और कैसे वह इस किरदार को करने के लिए जल्द तैयार हो गए थे।

कैसे दिया था आर्यन ने ऑफर
राज शमानी के पॉडकास्ट में अरशद ने कहा, 'आर्यन ने मुझे द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए बुलाया। मैंने इसके बारे में कुछ सोचा ही नहीं था। वह मुझे कुछ ऐसा करवाना चाहते थे जो 1 दिन या 2 दिन का जॉब था। मैंने कहा मैं करूंगा। मुझे कुछ सुनने की जरूरत नहीं है, मुझे बस बता दो मुझे करना क्या है। आर्यन बोले सर, एक गैंगस्टर का रोल है जो हर बार हीरो को बचा देता है। मैंने कहा ओके...मैं कर रहा हूं।'
शूटिंग एक्सपीरियंस
सेट का एक एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अरशद ने कहा, ‘जब मैं शूट के लिए गया मैंने उनसे सिंपल सवाल पूछा कि जो बोट आ रही है और जिसमें 4 मुशखंडे हैं ये कहां से आ रही है? आर्यन ने कहा सर ये सोमालिया से आ रही होगी। जैसे मैंने सुना ये छोटी सी बोट 4 कालों के साथ सोमालिया से आ रही है, मैं समझ गया डायरेक्टर कैसा है। मैंने कहा ओके। तो मैं यह कहना चाह रहा हीं कि जब आप बतौर एक्टर भी देखते हो, वो बोट कहां से आ रही है बिल्कुल बेफिजूल है।’
आर्यन कैसे हैं डायरेक्टर
आर्यन की तारीफ करते हुए अरशद ने कहा, ‘ये ऐसे डायरेक्टर्स हैं जिनके बारे में जब आपको कहानी अच्छी तरह से पता होती है तो आप दोनों एक ही पेज पर होते हैं। अगर आप नहीं हैं तो आप बस उन्हें चुपचाप सुनते हैं।’
इससे पहले इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अरशद ने कहा था, 'आर्यन ने मुझसे पहले ही दूसरे सीजन की बात की है। वह काफी क्लीयर हैं। मैंने उन्हें कहा कि तुम्हें मेरे सामने गाजर लटकाने की जरूरत नहीं है, मैं यह तुम्हारे लिए कर दूंगा।'
कैमियोज को लेकर अरशद ने कहा, छोटे रोल करना काम करता है, सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सबके लिए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुन्ना भाई एमबीबीएस में थे वो भी छोटे रोल में। मुझे पर्सनली लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक सीन करो, लेकिन ऐसा करो कि दर्शकों का फोकस आपसे हट नहीं पाए।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




