Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडArshad Warsi Got Spoiled by his Ego and then Recalls the learning by Jeetendra
घमंड की वजह से बर्बाद हुआ इस एक्टर का करियर, जीतेंद्र की इस सीख के चलते हुई बॉलीवुड में वापसी

घमंड की वजह से बर्बाद हुआ इस एक्टर का करियर, जीतेंद्र की इस सीख के चलते हुई बॉलीवुड में वापसी

संक्षेप:

कहते हैं कि गुरूर अच्छे अच्छों को अर्श से फर्श पर ले आता है, कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के इस स्टार के साथ। लेकिन फिर एक सीख ने उन्हें बॉलीवुड में वापसी करने में मदद की।

Nov 29, 2025 06:00 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार इतनी बखूबी निभाया कि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ी। करोड़ों लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से जानने लगे। फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। यह फिल्म अरशद वारसी के करियर की सबसे बड़ी हिट थी और उन्होंने खुद यह माना था कि इस फिल्म के बाद उनके अंदर घमंड आ गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब अरशद में आ गया था घमंड

अरशद वारसी के अंदर एक अलग सा एटिट्यूड आ गया था और उन्हें लगने लगा था कि अब तो उनका करियर बहुत आराम से गुजर जाएगा, लेकिन दिक्कत तब हुई जब उन्हें एक डार्क फेज से गुजरना पड़ा और तब उन्हें एक ऐसे सीनियर एक्टर की बात याद आई जो उन्हें उनकी सक्सेस के दिनों में कही गई थी। अरशद वारसी ने खुद यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। उन्होंने बताया, "एक थोड़ा सा मुझमें गुरूर आ गया था, मुझे लगने लगा था कि मैं कुछ हूं यार।"

जीतेंद्र ने समझाई थी यह बात

अरशद वारसी ने बताया, "इसी वक्त के दौरान मैं जीतेंद्र सर (जीतू जी) से मिला और उन्होंने कहा- अरशद बहुत अच्छा एक्टर है यार तू, कमाल का काम करता है और क्या डांस करता है तू। मैंने कहा- थैंक्यू सर, थैंक्यू सर। फिर उन्होंने कहा- यह सब चला जाएगा एक दिन।" अरशद वारसी ने कहा कि वो शॉक्ड थे और आगे जीतेंद्र ने समझाया- इंडस्ट्री में एक टाइम ऐसा आएगा जब कोई तुझे पूछेगा भी नहीं। उस वक्त हारना मत। अरशद ने बताया- तब मैं सोच रहा था कि यह आदमी मुझसे ऐसी बातें क्यों कर रहा है।

मेरी 2 फिल्में पिटीं और फिर...

संजय दत्त के को-स्टार रहे अरशद वारसी ने आगे बताया, "मुझे लग रहा था कि इतनी फिल्में साइन कर रखी हैं मैंने कि ये खत्म होते-होते 20-25 साल बीत जाएंगे। तो क्यों बोल रहे हैं मुझे ये सब? फिर मेरी 2 फिल्में पिटीं और उसके बाद सारी फिल्में जो बैक-टू-बैक गायब हुई हैं। मैं इतना फ्री हो गया था, और तब मुझे उनकी बात याद आई।" अरशद वारसी इंडस्ट्री में टिके रहे और कुछ वक्त के बाद उन्होंने फिर वापसी की और अभी तक वर्क फ्रंट पर एक्टिव बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:फिल्म में नहीं था 3 Idiots का यह सीन, जानिए बाद में क्यों मजबूरी में जोड़ा गया
ये भी पढ़ें:पैसों नहीं प्यार के लालच में पड़ेगी रजनी, गौतम को ब्लैकमेल करेगा उसी का प्यादा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।