Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडArshad Warsi Did Not Like the Script of Jolly LLB 3 Refused to Work in It But then
अरशद वारसी को नहीं पसंद आई थी स्क्रिप्ट, नहीं करने वाले थे Jolly LLB 3 में काम, लेकिन फिर...

अरशद वारसी को नहीं पसंद आई थी स्क्रिप्ट, नहीं करने वाले थे Jolly LLB 3 में काम, लेकिन फिर...

संक्षेप:

Arshad Warsi: कम लोग जानते हैं कि शुरू में अरशद वारसी ने जॉली एलएलबी 3 में काम करने से इनकार कर दिया था। लेकिन फिर एक बड़ी वजह के चलते उन्होंने यह फिल्म की।

Dec 08, 2025 05:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्म जॉली एलएलबी 3 कुछ लोगों को बहुत पसंद आई तो कुछ लोगों को बस एवरेज ही लगी। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म में काफी कुछ लोगों को खटका था और इनमें से एक बात थी पार्ट-1 और पार्ट-2 के स्टार्स को एक साथ लाना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात की पूरी संभावना थी कि इस फिल्म में एक ही हीरो होता। अगर फिल्म का डायरेक्टर कोई और होता, तो बहुत चांस है कि अरशद वारसी ने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया होता। उन्होंने खुद यह बात अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अरशद को नहीं पसंद आई थी स्क्रिप्ट

अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा, "मुझे स्क्रिप्ट भी पसंद नहीं आई थी। यह अंगूर खट्टे हैं वाली बात नहीं है। दो बातें थीं, और मैं बहुत... कैसे बताऊं? मैंने आपको बताया था कि मैं लालची इंसान नहीं हूं। तो मैं हर फिल्म नहीं करना चाहता। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे घर से निकालने में किसी को बहुत मेहनत लगती है। मैं अपने घर से बाहर नहीं निकलता हूं मैं इतना आलसी इंसान हूं। मैं बहुत आलसी हूं। मुझे अपने घर में बैठना पसंद है।" अरशद ने इसके बाद जो कहा वो काफी दिलचस्प है।

डायरेक्टर की वजह से कर ली फिल्म

"मुझे लगता है कि फॉक्स चाहते थे कि अक्षय यह फिल्म करें। मैं भी यह फिल्म नहीं करना चाहता था। मैं स्क्रिप्ट से बिल्कुल भी खुश नहीं था, लेकिन मैं फिर भी इसे करता क्योंकि डायरेक्टर सुभाष थे। सुभाष मेरे दोस्त हैं, मेरे करीबी दोस्त और वही निर्देशक हैं, और वह उन लोगों में से हैं कि अगर वह मुझसे कहें कि नहीं, यह मैं सबसे खराब फिल्म बना रहा हूं, मैं फिर भी इसे करूंगा। वह इतने अच्छे, और टैलेंटेड इंसान हैं। मैंने वास्तव में उनसे यह कहा था कि अक्षय को ले लो और फिल्म बनाओ। मैंने कहा कि मेरे साथ आपको 500 लोगों की भीड़ मिलेगी और अक्षय के साथ आपको 5,000 लोगों की भीड़ मिलेगी।"

हालांकि बावजूद इसके डायरेक्टर सुभाष अपने विजन को लेकर डटे रहे और उन्होंने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को साथ में लेकर फिल्म बनाई। फिल्म चली भी और इसे दर्शकों को प्यार मिला, लेकिन यह पहले और दूसरे पार्ट जैसा जादू नहीं चला सकी।

ये भी पढ़ें:भीड़ से उठकर आया शख्स और दबोच लिया, सिंगर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शॉकिंग घटना
ये भी पढ़ें:ख्याति को हुआ पति पराग कोठारी पर शक, राही की पढ़ाई छुड़वाएगी वसुंधरा कोठारी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।