करीना कपूर संग इंटीमेट सीन को किया काफी एंजॉय, अर्जुन रामपाल के पुराने स्टेटमेंट को सुन मचा बवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अर्जुन रामपाल और करीना कपूर खान के बीच फिल्म हिरोइन के दौरान इंटीमेट सीन शूट हुए थे। अर्जुन ने उन सीन को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने इसे काफी एंजॉय किया था।

करीना कपूर संग इंटीमेट सीन को किया काफी एंजॉय, अर्जुन रामपाल के पुराने स्टेटमेंट को सुन मचा बवाल

अर्जुन रामपाल और करीना कपूर खान ने साथ वी आर फैमिली, सत्याग्रह, हिरोइन, रावन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिरोइन में अर्जुन और करीना के काफी इंटीमेट सीन थे जिसको लेकर अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्जुन ने कहा था कि उन्होंने करीना के साथ इंटीमेट सीन को काफी एंजॉय किया। अब उनके इस स्टेटमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं।

क्या बोले थे अर्जुन

दरअसल, रेड्डिट पर उनका इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था, 'मुझे बेबो के साथ कोजी होने में काफी मजा आया। मैं अब भी उनके साथ स्पेंड किए लव मेकिंग सीन के पलों को याद कर रहा हूं।'

लोगों के रिएक्शन

अर्जुन के इस स्टेटमेंट को सुनकर रेड्डिट यूजर ने लिखा, 'ये काफी अजीब और अनप्रोफेशनल है'। एक ने लिखा कि पता नहीं था कि लोग इतने कम्फर्टेबल थे ऐसे स्टेटमेंट्स को लेकर। वहीं एक ने लिखा कि उस समय ये प्रमोशनल टैक्टिक थी लोगों को फिल्म देखने के लिए बुलाने के लिए।

फिल्म हिरोइन की बात करें तो यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें करीना, अर्जुन के अलावा रणदीप हुड्डा, मुग्धा गोडसे और दिव्या दत्ता भी थे। करीना को हाल ही में इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं और उन्होंने अपने करियर में बहुत कम इंटीमेट सीन दिए हैं।

अर्जुन की फिल्में

अर्जुन की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म क्रैक में नजर आए थे जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब वह निकिता रॉय और धुरंधर फिल्म में नजर आने वाले हैं। निकिता रॉय में सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल लीड रोल में थे। वहीं धुरंधर में अर्जुन के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।