Arjun Rampal Marriage: 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में शादी रचाई है। अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से शादी रचाई है।

अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने गोवा में शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं। 53 साल के अर्जुन रामपाल और 39 साल की गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस करीब 8 साल से एक दूसरे के साथ थे। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था।
शादी के बंधन में बंधे अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी को रजिस्टर कराया। शादी की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला कानूनी तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं।
अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के हैं दो बच्चे
अर्जुन और गैब्रिएला काफी सालों से एक साथ हैं। शादी से पहले ही दोनों अपने परिवार की शुरुआत कर चुके हैं। अर्जुन और गैब्रिएला के दो बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम ऐरिक है। वहीं, छोटे बेटे का नाम अरव है। एरिक का जन्म 2019 में हुआ था। वहीं, अरव का जन्म साल 2023 में हुआ था।
2018 से एक दूसरे के साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला
अर्जुन और गैब्रिएला के रिश्ते की बात करें तो दोनों साल 2018 से साथ हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की। दोनों अपने परिवार की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को देते रहते हैं। अर्जुन जहां एक एक्टर हैं। तो वहीं, गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं।
अर्जुन ने किया था सगाई का खुलासा
बता दें, अर्जुन रामपाल ने कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती के साथ एक पॉडकास्ट में खुद बताया था कि उन्होंने गैब्रिएला से सगाई कर ली है। इस पॉडकास्ट में अर्जुन के साथ उनकी पत्नी गैब्रिएला भी नजर आई थीं। उस वक्त तक दोनों की शादी नहीं हुई थी।
गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने प्यार पर रखी थी अपनी राय
रिया संग बातचीत में गैब्रिएला ने प्यार और रिश्ते को लेकर अपनी राय सामने रखी थी। उनका मानना है कि प्यार कई शर्तों के साथ आता है। अगर सामने वाला किसी खास तरह से व्यवहार करता है तो हमें उसका प्यार और अप्रूवल मिलता है। हालांकि, जब बच्चे की बात आती है तो चीजें काफी बदल जाती हैं।
इसी बातचीत में अर्जुन रामपाल ने मजाक करते हुए कहा था कि वो गैब्रिएला के पीछे इसलिए गए थे क्योंकि वो उन्हें काफी हॉट लगी थीं। हालांकि, बाद में अर्जुन को एहसास हुआ कि बात केवल उनकी खूबसूरती तक सहमत नहीं है। रिश्ते में इससे कहीं ज्यादा चीजें हैं।
बता दें, ये अर्जुन रामपाल की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में पूर्व सुपरमॉडल और बिजनेसवुमन मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों ने साल 2018 में अलग होने का फैसला लिया और साल 2019 में आधिकारिक तौर पर तलाक लिया। पहली शादी से अर्जुन रामपाल को दो बेटियां हैं।


