'अब डर नहीं लगता', अर्जुन कपूर ने बताया थेरेपी ने कैसे बदला उनका जीवन?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने वजन घटाने की जर्नी और मेंटल हेल्थ पर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में मेंटल हेल्थ और फिटनेस को लेकर उनकी पूरी सोच बदल गई है। 

Arjun Kapoor Talks about Therapy
अर्जुन कपूर ने बताया थेरेपी क्यों जरूरी। 70 किलो वजन घटाने को लेकर भी की बात

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहा है। अब अर्जुन कपूर ने एक खास बातचीत में बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों में मेंटल हेल्थ और फिटनेस को लेकर उनकी सोच बदली है। उन्होंने बताया कि थेरेपी ने कैसे उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अकेले रहने में डर नहीं लगता है।

वजन कम करने को लेकर क्या बोले अर्जुन कपूर?

Esquire से खास बातचीत में अर्जुन कपूर ने अपने वजन कम होने की जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे पहले वो फिटनेस को फिल्मों और डेडलाइन्स से जोड़कर देखते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। फिटनेस को लेकर उनकी सोच काफी बदल गई है।

अर्जुन ने कहा- अलग तरीके से काम करता है उनका शरीर

अर्जुन कपूर ने कहा, “मुझमें कभी भी जागरूकता या कोशिश करने की कमी नहीं थी। सच्चाई ये है कि मेरा शरीर अलग तरह से काम करता है। जो ट्रॉन्सफॉर्मेशन लोगों को 3 महीने में मिल सकती है, उसके लिए मुझे 6 महीने लग सकते हैं। एक वक्त पर मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद को उन टाइमलाइन्स के हिसाब से चलाना बंद कर देना चाहिए। मुझे प्रोसेस को एंजॉय करना चाहिए।”

फिल्म से पहले ही फिटनेस पर ध्यान देते थे अर्जुन कपूर

उन्होंने बताया कि पहले वो फिल्म की डेडलाइन्स के हिसाब से अपने शरीर पर काम करते थे। उन्होंने कहा- पहले हमेशा मेरी सोच होती थी- मेरी फिल्म तीन महीने में शुरू होनी है, तो उस वक्त तक मुझे अपना बेस्ट दिखना है। वो प्रेशर फिटनेस के साथ आपका रिलेशनशिप बदल देता है। आप इसे एंजॉय करना बंद कर देते हैं।

अर्जुन कपूर ने कम किया 70 किलो वजन

अर्जुन ने बताया, “पिछले कुछ सालों में मैंने 50 किलो वजन कम किया है, 20 किलो और कम किया और एक्टर बन गया। इसके बाद एक बार फिर वजन को लेकर मुझे संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मैं दर्शकोंके लिए एक लुक में दिखना चाहता था। इस तरह का प्रेशर आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थका देता है। इस साल, फिटनेस कोई एजेंडा नहीं थी। ये सिर्फ मेरे लिए थी, और इसी बात का असर पड़ा।”

अर्जुन ने कहा कि उन्होंने सबसे बड़ा बदलाव जो अपने जीवन में किया वो ये था कि उन्होंने न कहना सीखा। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा बदलाव था न कहना सीखना। आपको खुद से पूछना चाहिए कि क्या वाकई इसके कोई मायने हैं या क्या ये आपके जीवन में कुछ जोड़ रहा है।"

वर्कआउट्स को लेकर किया ये खास बदलाव

अपने वर्कआउट्स को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जो पहला बदलाव किया वो ये कि सुबह के वक्त वर्कआउट करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि वो देर रात तक जगने और ओवरथिंक करने वाले इंसान हैं, लेकिन सुबह ट्रेनिंग करने से उनमें अनुशासन आ गया। एक्टर ने आगे कहा- अब वो मीटिंग, काम या किसी भी प्लान में जाने से पहले वर्कआउट कर लेते हैं, इससे वो एक चीज करने के बाद दूसरी चीज करने के पीछे भागने की बजाय प्रेजेंट में रहते हैं। ये सब छोटी-छोटी आदते हैं, लेकिन इन सब आदतों ने मिलकर एक बड़ा बदलाव लाया है।

मेंटल हेल्थ पर क्या बोले अर्जुन कपूर

इसी बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने थेरेपी को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "थेरेपी बहुत जरूरी हो गई है। मैं कभी भी थेरेपी मिस नहीं करता हूं।" उन्होंने कहा कि अब वो अपने साथ वक्त बिताने में असहज महसूस नहीं करते हैं। एक्टर बोले- मैं अपने दोस्तों, अपनी बहन और अपने खुद के साथ वक्त बिताता हूं। अब मुझे चुप्पी या अकेले अपने विचारों के साथ बैठने से डर नहीं लगता है।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'अब डर नहीं लगता', अर्जुन कपूर ने बताया थेरेपी ने कैसे बदला उनका जीवन?